फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, 100 acer crops, damaged, water loging, harayana

शामलो कलां में सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

Sun, 04 Sep 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Sun, 04 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 शामलो कलां गांव के किसानों ने बारिश के पानी से जलमग्न हुई सैकड़ों एकड़ जमीन से पानी निकलवाने की गुहार लगाई है। खेतों से पानी निकासी के लिए किसानों ने बिजली कनेक्शन करके पंप सेट लगाने की मांग की है।
किसान धर्मवीर, रणधीर, सतबीर, कृष्ण रामकली, आजाद सिंह, जगदीश सिंह, राजा, दयानंद, गुरनाम, बबली देवी व अन्य किसानों ने बताया कि पिछले कई साल से उनके खेतों में बारिश का पानी भरने से सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो जाती है। कुछ साल पहले यहां से बारिश के पानी की निकासी के लिए ड्रेन निकालने की मंजूरी दी गई थी, लेकिन इसके बाद यह प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में चला गया। किसानों ने बताया कि पिछले कई सालों से रबी और खरीफ दोनों फसलें नहीं होने से किसान कर्ज के बोझ तले दब गए हैं। पिछले दिनों किसान डीसी विनय सिंह से भी इस मामले में मिलने पहुंचे थे। किसानों ने जिला प्रशासन से खेतों में बिजली का कनेक्शन करके पंप सेट मुहैया करवाने की मांग की है, ताकि खेतों से बारिश का पानी निकाल कर रबी की फसल की बिजाई की जा सके।
विज्ञापन



शामलो कलां गांव में हर साल बरसात से लगभग सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब जाती है। गांव में कुछ एरिया काफी नीचा है। बरसात होते ही ऊंचे एरिया का पानी भी इसी एरिया में आ जाता है और हजारों रुपये खर्च कर उगाई कई खड़ी फसल पानी में डूब जाती है। यहां से पानी तभी निकल सकता है, जब यहां से ड्रेन निकले। इससे किसानों को करोड़ों रुपये का नुकसान प्रतिवर्ष हो रहा है। ड्रेन निकलाने का प्रस्ताव पंचायत ने सरकार के पास भेज रखा है। अभी तक मंजूरी मिली नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरजीत, पूर्व सरपंच
शामलो कलां।



शामलो कलां गांव व इसके आसपास के एरिया में बरसात होने से खड़ी फसल पानी में डूब जाती है। फसल डूबने से किसानों को नुकसान हो रहा है। एरिया नीचा होने के कारण यहां से पानी निकासी का प्रबंध करना आवश्यक है, तभी किसानों की फसल पानी से बच सकती है। किसानों ने इसकी शिकायत कई बार विभाग से की है। इस बारे में विभाग उच्च अधिकारियों को अवगत करवा चुका है।
महिपाल सिंह, कृषि विकास अधिकारी जुलाना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed