फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind girl Anmol wins silver in North Zone Junior Athletics Championship

Jind News: उत्तर क्षेत्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जींद की अनमोल ने जीता रजत

Wed, 16 Sep 2026 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Jind girl Anmol wins silver in North Zone Junior Athletics Championship
14जेएनडी05: मध्य में हनप्रीत कैथल स्वर्ण पदक के साथ व दाएं तरफ अनमोल रजत पदक के साथ। स्रोत: कोच
जींद। उत्तराखंड के देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही 37वीं उत्तर क्षेत्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले की खिलाड़ी अनमोल ने 16 वर्ष आयु वर्ग के शॉटपुट मुकाबले में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कैथल की हनप्रीत ने स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश की दिव्या कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा से 171 लड़के और लड़कियां विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 16 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों के शॉटपुट में सोनीपत के रक्षित बेनीवाल ने स्वर्ण और पानीपत के युवराज समध्यान ने कांस्य पदक जीता। 18 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों के डिस्कस थ्रो में भिवानी के अखिल कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी आयु वर्ग के जैवलिन थ्रो में भिवानी के आर्यन यादव ने रजत पदक अपने नाम किया। 20 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों की 800 मीटर दौड़ में महेंद्रगढ़ के दीपेंद्र ने स्वर्ण पदक जीता।

इसी आयु वर्ग की लड़कियों की 5000 मीटर दौड़ में पानीपत की मोनी ने रजत और फरीदाबाद की नेहा सैनी ने कांस्य पदक हासिल किया। 20 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों के जैवलिन थ्रो में चरखी दादरी की निशा ने रजत पदक जीता। 18 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में पानीपत की मन्नत ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed