{"_id":"584d9a164f1c1b4b612c34d8","slug":"jind-fog-train-slow-trains-late-by-shadule-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध ने रोकी रफ्तार, देरी से पहुंची अधिकतर ट्रेन, ट्रेनें रही रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध ने रोकी रफ्तार, देरी से पहुंची अधिकतर ट्रेन, ट्रेनें रही रद्द
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर छाया घना कोहरा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर में रविवार को अल सुबह से ही भारी धुंध छाई रही। इसका असर रेलवे यातायात पर पड़ा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के चलते जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रहा।
दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। न्यूनतम तापमान जहां 11 डिग्री व अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह-शाम को ठंड और भी बढ़ेगी, तापमान में भारी गिरावट आएगी। रेलवे स्टेशन अधीक्षक अनिल यादव ने बताया कि शाम को पानीपत की ओर जाने वाली ट्रेन और दिल्ली से फिरोजपुर और फिरोजपुर से दिल्ली जाने वाली दोनों ट्रेनें रद्द रहीं। बाकी सभी ट्रेनें एक से दो घंटे देरी से पहुंच पाई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल, मौसम खराब चल रहा है, जिस कारण ट्रेन रद्द या देरी से आ रही हैं।
ये रही ट्रेनें लेट
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम लेट
15910 अवध-सासाम एक्सप्रेस एक घंटा 14 मिनट
12138 पंजाब मेल 38 मिनट
13008 उद्यान-आभा एक्सप्रेस दो घंटे 45 मिनट
14036 पठानकोट-दिल्ली एक घंटा 10 मिनट
14626 छिंदवाड़ा इंटरसिटी एक घंटा 6 मिनट
12037 शताब्दी एक्सप्रेस 34 मिनट
12481 श्रीनगर इंटरसिटी दो घंटे
74014 कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर एक घंटा 15 मिनट