फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind first in girls' category in Throw Ball Under-19

थ्रो बॉल में लड़कियों के वर्ग में जींद प्रथम

Sun, 11 Sep 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Jind first in girls' category in Throw Ball Under-19
खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते खिलाड़ी। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। रविवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले हुए। थ्रो बॉल अंडर-19 लड़कियों की टीम में जींद की टीम प्रथम व अलेवा की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं अंडर-17 आयु वर्ग में जींद प्रथम व अलेवा की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा अंडर-14 आयु वर्ग में जींद की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। भाला फेंकने में अजय ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि गुरदेव दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

आधारशिला स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय खेलों की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में नंदगढ़ की लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। अंडर-14, अंडर-17 तथा अंडर-19 आयु वर्ग में जुलाना ब्लॉक प्रथम रहा। बास्केटबाल की टीम में लगभग सभी खिलाड़ी नंदगढ़ की हैं। कुछ खिलाड़ी सिरसा खेड़ी की भी हैं। इसके अलावा लड़कों की प्रतियोगिता में भी जुलाना ब्लॉक ही प्रथम रहा। अंडर-14 आयु वर्ग में मोहिनी, ममता, खुशी, अंडर-17 आयु वर्ग में निकिता, मधु, शिल्पा, रीतू, अंडर-19 आयु वर्ग में अन्नू, नेहा, दिव्या, रीतू ने बेहतर प्रदर्शन किया। यह खिलाड़ी भी नंदगढ़ गांव की खेल नर्सरी में अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा इंडस ग्लोबल एकेडमी में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता हुई। इसमें होली हार्ट स्कूल के पंकज सिंगरोहा ने पहला स्थान हासिल किया। अब पंकज राज्य स्तर पर योगासन प्रतियोगिता में भाग लेगा। प्रतियोगिता में 20 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमें पहले स्थान पर पंकज, दूसरे स्थान पर गुरमीत रहा। पंकज के कोच जोरा सिंह आर्य ने बताया कि पंकज इससे पहले भी वर्ल्ड वाइड बुक और इंडिया बुक में अपना नाम दर्ज करवा चुका है। पंकज ने 125 मिनट तक भूमासन किया था। इसी प्रकार लड़कियों की अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में उचाना की टीम प्रथम तथा नरवाना की टीम दूसरे स्थान पर रही। उप जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी ने बताया कि स्कूल खेलकूद प्रतियोगिताएं मंगलवार को संपन्न होंगी। इन प्रतियोगिताओं से खिलाडिय़ों की प्रतिभा निखरकर सामने आती है। इसके बाद जिला स्तर पर विजेता टीमें व खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed