{"_id":"62d9a2ee914fc2433b12dae8","slug":"jind-firozpur-express-train-will-run-from-august-1-jind-news-rtk6529928132","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अगस्त से चलेगी जींद-फिरोजपुर एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अगस्त से चलेगी जींद-फिरोजपुर एक्सप्रेस ट्रेन
विज्ञापन
जींद जंक्श्न। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा लगातार ट्रेनों की संख्या में इजाफ ा किया जा रहा है। एक अगस्त से रेलवे द्वारा जींद-फिरोजपुर एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 14027 सुबह पौने आठ बजे जींद जंक्शन से फि रोजपुर के लिए रवाना होगी, जो सुबह आठ बजकर आठ मिनट पर नरवाना पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद आठ बजकर दस मिनट पर नरवाना से चलकर साढ़े आठ बजे टोहाना पहुंचेगी।
इसके बाद यहां से जाखल, बरेटा, बुढ़लाडा, मानसा, मौर, कर्तार सिंह वाला, बठिंडा, गोनाना भाई जगत, गंगसर जतिओ, कोटकपूरा व फरीदकोट होते हुए ट्रेन दोपहर बाद 12 बजकर 40 मिनट पर फिरोजपुर जंक्शन पर पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 14028 दोपहर तीन बजे फिरोजपुर कैंट से चलकर रात आठ बजकर दस मिनट पर ट्रेन जींद जंक्शन पर पहुंचेगी। इस ट्रेन चलने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। इस ट्रेन के लिए यात्री कांउटर से टिकट ले सकेंगे, उन्हें ऑनलाइन रिजर्वेशन करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कोरोना संक्रमण से पहले यह ट्रेन सुबह तीन बजकर 25 मिनट पर चलती थी जो पैसेंजर ट्रेन थी। अब यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इस ट्रेन को एक्सप्रेस के रूप में चलाया है, जिससे यात्री कम समय में निर्धारित स्थान पर पहुंच पाएंगे।
ट्रेन चलने से यात्रियों को होगा फायदा
दैनिक रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन जींद के सचिव सुरेंद्र कुमार ने कहा कि रेलवे द्वारा जींद-फि रोजपुर एक्सप्रेस का संचालन एक अगस्त से प्रारंभ होगा। एसोसिएशन द्वारा बार-बार तीन ट्रेनों के संचालन को लेकर प्रयासरत है। इसमें एक ट्रेन जींद-फि रोजपुर, दूसरी कुरुक्षेत्र-जींद-दिल्ली व तीसरी ट्रेन दिल्ली-बठिंडा सुपर फ ास्ट एक्सप्रेस का संचालन करवाने के लिए रेल अधिकारियों से मुलाकात की जा रही थी। पहले यह ट्रेन पैसेंजर के तौर पर चलती थी। अब एक्सप्रेस के तौर पर प्रस्तावित हैं। एसोसिएशन रेलवे द्वारा जींद-फि रोजपुर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन करने पर आभार प्रकट करता है और साथ ही मांग की बाकी बची दो ट्रेनों का संचालन भी अति शीघ्र प्रारंभ किया जाए।
विज्ञापन
एक अगस्त से चलेगी जींद-फिरोजपुर एक्सप्रेस ट्रेन
एक अगस्त से जींद-फि रोजपुर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन होगा। जींद से ट्रेन सुबह पौने आठ बजे चलेगी जो दोपहर बाद 12 बजकर 40 मिनट पर फि रोजपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन दोपहर तीन बजे चलेगी जो रात आठ बजकर दस मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंच जाएगी। यह ट्रेन चलने से यात्रियों को फायदा होगा। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जाए।
-जयप्रकाश स्टेशन अधीक्षक जींद जंक्शन