{"_id":"58bf01bd4f1c1b6d43dc5b9f","slug":"jind-fired-kanter-harayana-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैराज में आग लगने से कैंटर सहित लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैराज में आग लगने से कैंटर सहित लाखों का सामान जला
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Wed, 08 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से जली हुई गाड़ी ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद-हांसी मार्ग पर पेट्रोल पंप के समाने सोमवार रात को गाड़ियों की गैराज में आग लग गई। इसमें एक कैंटर सहित लाखों रुपये का सामान जल गया। आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की तीन गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव करेला निवासी दलबीर ने जुलाना में हांसी रोड पर पेट्रोल पंप के सामने अपना गाड़ियों का गैराज बनाया है। सोमवार रात को गैराज में धुआं उठता देख कॉलोनी के लोगों ने इसकी सूचना गैराज के मालिक व दमकल विभाग को दी।
सूचना पाकर जुलाना से मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची। इस दौरान एक गाड़ी से आग पर काबू नहीं पाया जा सका जिसके बाद जींद से दमकल विभाग की गाड़ियां बुलाई गई। कस्बे के लोगों और दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने से पहले गैराज में रखा सामान और एक कैंटर गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी। गैराज के मालिक दलबीर ने बताया कि वह गैराज का ताला बंद करके घर चला गया था। अचानक गैराज में आग लगने की सूचना कॉलोनीवासियों ने दी थी। आग से गैराज में रखे टायर, कैरेट और एक कैंटर गाड़ी के साथ गैराज की छत तक जल चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। दलबीर ने बताया किैराज जलने सेे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।