{"_id":"58cd77184f1c1b992132c36d","slug":"jind-fare-rise-auto-drivers-demands-bus-protest-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालकों के किराया बढ़ाने पर छात्रों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो चालकों के किराया बढ़ाने पर छात्रों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
रोड जाम कर रहे विद्यार्थियों को समझाते हुए पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऑटो चालकों द्वारा नरवाना का किराया बढ़ाए जाने पर शनिवार को विद्यार्थियों ने भाणा ब्राह्मणा गांव के निकट कलायत नरवाना लिंक रोड जाम करके प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मशक्कत के बाद थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को समझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि किराया बढ़ाने पर ऑटो चालकों से बात की जाएगी। गांव से सरकारी बस सुविधा दिए जाने के प्रयास होंगे। गांव से नरवाना पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि इस रूट पर कोई बस नहीं। ऑटो से वह नरवाना पहुंच रहे थे तो अचानक ऑटो चालकों ने किराया बढ़ा दिया।
शनिवार को विद्यार्थियों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने इसके विरोध में कलायत नरवाना लिंक रोड पर जाम लगा दिया। जाम तीन घंटे लगा रहा, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी रही। विद्यार्थियों ने बताया कि 12वीं कक्षा के बाद उन्हें शिक्षा ग्रहण करने के लिए नरवाना जाना पड़ता है, लेकिन इस रूट पर कोई भी सरकारी बस नहीं है, जिसके चलते उन्हें ऑटो चालकों की मनमानी का शिकार होना पड़ता है। ऑटो चालकों ने पांच रुपये से बढ़ाकर 15 रुपये किराया कर दिया।
विज्ञापन
बसों की किल्लत व ऑटो चालकों की मनमानी के कारण भाणा ब्राह्मणा गांव के छात्रों ने जाम लगा दिया था। छात्रों की मांग है कि उनके गांव के लिए बस चलवाई जाए या ऑटो का किराया कम करवाया जाए। बस के लिए एसडीएम से विद्यार्थियों की बात करवाई जाएगी।
विज्ञापन
रमेश कुमार, सदर थाना प्रभारी