फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, electric supply, problem, protest, harayana

बिजली समस्या से परेशान खांडा के ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 22 Apr 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Sat, 22 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
jind,  electric supply, problem, protest,   harayana
ग्रामीणों को समझाते बिजली निगम के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजली गुल रहने से परेशान खांडा गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को लोगों ने सड़क पर उतर कर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का नेतृत्व सरपंच सरना देवी ने किया। दोपहर के समय ग्रामीणों के साथ घूंघट में सरपंच सरना देवी सड़क पर उतर आई और जींद-असंध मार्ग के मुख्य चौक जाम लगा दिया। जाम लगाने की सूचना मिलते ही अलेवा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह और बिजली निगम सब डिवीजन नगूरां के एसडीओ विजय पाल ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर लगभग 15 मिनट तक लगे जाम को खोलने पर सहमत किया।
विज्ञापन


जाम लगा रहे ग्रामीणों ने बताया कि खांडा गांव को विधायक प्रेमलता ने गोद लिया है। ग्रामीणों ने 90 प्रतिशत बिजली बिल भी भर दिए हैं। इस पर एडीसी ने जगमग योजना में शामिल करने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें शेड्यूल के अनुसार भी बिजली मुहैया नहीं करवाई जा रही है। लोगों ने कहा कि बिजली निगम द्वारा गेहूं की सीजन को ध्यान मे रखते हए बेशक दिन मे बिजली सप्लाई पर रोक लगाई हुई है, लेकिन बिजली कर्मचारियों द्वारा रात के समय भी गांव की बिजली सप्लाई को बंद रखकर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वीरवार रात को अलेवा बिजली पावर हाउस के कर्मचारियों द्वारा खांडा गांव की बिजली लाइन का स्विच ऑफ रखकर रात भर बिजली सप्लाई बाधित रखी गई।
विज्ञापन


बिना बिजली के रात भर छोटे बच्चे सो नहीं पाए। इस दौरान सरपंच द्वारा निगम कर्मचारियों को मामले से अवगत कराने के बावजूद भी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। शुक्रवार सुबह महिला सरपंच रसना देवी ग्रामीणों के साथ निगम कार्यालय पहुंची। मामले की जानकारी मिलने पर अलेवा थाना प्रभारी राजेंद्र मोर भी निगम कार्यालय पहुंच गए तथा उन्होंने निगम एक्सइएन तथा एसडीओ को मामले से अवगत कराया। इसी बीच एसडीओ बिजली निगम ने मौके पर पहुंचकर सरपंच को समस्या के निदान की बात कही, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed