{"_id":"58d95bf14f1c1b4e7763e5c3","slug":"jind-dirty-water-supply-villagers-protest-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पेयजल सप्लाई से परेशान ग्रामीणों ने जलघर पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पेयजल सप्लाई से परेशान ग्रामीणों ने जलघर पर जड़ा ताला
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Tue, 28 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
जलघर पर ताला जड़ते हुए गतौली के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गर्मी के बढ़ने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का संकट गहराने लगा है। गांव गतौली में पेयजल की किल्लत से परेशान होकर ग्रामीणों ने सोमवार को जलघर पर ताला जड़ दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ताला जड़ने की सूचना पाकर जन स्वास्थ्य विभाग के जेई नरेंद्र और जुलाना थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मंगलवार को एक्सईन जलघर में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करेंगे। इस आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने जलघर से ताला खोला दिया।
सोमवार सुबह गांव गतौली की महिलाएं और पुरुष जलघर पर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान महिलाओं ने जलघर के गेट पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गईं। ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें एक सप्ताह से पेयजल नहीं मिल रहा है और जो आता है वो इतना गंदा है कि किसी भी लिहाज से पीने के लायक नहीं होता। दूषित पेयजल ग्रामीणों में चर्मरोग और पेट संबंधित रोग हो रहे हैं। कई बार इस बारे में प्रशासन से भी मिल कर समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। ग्रामीणों और महिलाओं को समझाने के लिए जुलाना थाना प्रभारी रोहतास सिंह और जलापूर्ति विभाग के जेई नरेंद्र लाठर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मंगलवार को जलापूर्ति विभाग के एक्सईन गतौली के जलघर में पहुंचकर लोगों की पेयजल की समस्या को दूर करेंगे। इसी आश्वासन के बाद लोगों ने जलघर का ताला खोला। ग्रामीणों का कहना है कि अगर मंगलवार दोपहर तक समाधान नहीं हुआ तो वो सड़क पर उतर कर रोष प्रकट करेंगे।
विज्ञापन
पहले भी आता था दूषित पेयजल
एक माह पहले भी गांव में दूषित पेयजल को लेकर ग्रामीणों ने रोष प्रकट किया था। ग्रामीणों के आक्रोश के बाद जल की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी जांच के लिए पहुंची थी, लेकिन लोगों को इसके बावजूद भी पेयजल किल्लत से छुटकारा नहीं मिला। जलघर से पानी गांव के अलावा सरकारी स्कूलों में भी जाता है। सभी स्कूली बच्चे दूषित पेयजल पर ही निर्भर होने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जलघर को पेयजल की किल्लत को लेकर ताला जड़ दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करते हुए जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों से बात करके आश्वासन दिया है कि मंगलवार तक उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके बाद लोग शांत हुए और अपने-अपने घरों को चले गए। -रोहताश सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।
नहर की लाइन को ठीक किया जा रहा है। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के लिए एक ट्यूबवेल लगाने का मसौदा विभाग को भेजा गया है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी ट्यूबवेल लगवा दिया जाएगा। -नरेंद्र लाठर, जेई जलापूर्ति विभाग जुलाना ।