फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, dimolish, house, harayana

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

Tue, 21 Mar 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Tue, 21 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
jind,  dimolish, house,     harayana
अतिक्रमण को हटाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर से अतिक्रमण हटाने के हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए नगर परिषद की टीम ने सोमवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पीला पंजा चलाया। कार्रवाई के दौरान लोगों ने विरोध किया, लेकिन अदालत के आदेश का हवाला देते हुए अभियान जारी रखा। इस बीच अतिक्रमण को लेकर कॉलोनी के लोग आपस में ही उलझ गए। वहीं नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में शहर के अन्य हिस्सों में भी अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल हाईकोर्ट ने करीब डेढ़ साल पहले शहर को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने मेन बाजार में कार्रवाई शुरू की। इसके तहत शहर में कई जगहों पर अतिक्रमण हटाया गया है। अब हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और शिव कॉलोनी में भी पीला पंजा चलाया जा रहा है। नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लोगों ने सात से आठ फीट तक अवैध कब्जा कर रखा है। कब्जा हटने से गली की चौड़ाई दोगुनी हो जाएगी। हालांकि नगर परिषद ने पिछले डेढ़ साल से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है, लेकिन शहर के कई बाजारों सहित अधिकतर कॉलोनियों में अतिक्रमण का बोलबाला है। अब नगर परिषद ने कॉलोनियों की ओर रुख किया है तो यहां भी अतिक्रमण से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रुका है गली का निर्माण
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की जिस गली में सोमवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चली, वहां अतिक्रमण के कारण गली निर्माण का कार्य भी रुका है। यहां प्रशासन करीब एक माह पहले ही लोगों को अवैध कब्जे हटाने की चेतावनी दी थी, लेकिन प्रशासन के नोटिस के बाद भी कार्रवाई न होने पर प्रशासन की टीम दोपहर बाद हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पहुंची और अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को आरोप, कॉलोनी के ही एक आदमी ने किया गुमराह
इस दौरान लोगों ने कॉलोनी के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रत्येक मकान से उस व्यक्ति ने तीन हजार रुपये लिए हैं। तय हुआ था कि तीन हजार रुपये देने पर उनके घरों के आगे की दीवार नहीं हटाई जाएगी। इसके बावजूद उनके घरों के आगे से दीवार हटाई जा रही है। लोगों ने बताया कि लोगों को गुमराह करने वाला यह व्यक्ति डीसी ऑफिस का कर्मचारी है।

मीडियाकर्मी के साथ बदसलूकी
यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की कवरेज कर रहे कैमरामैन के साथ एक व्यक्ति ने बदसलूकी करनी चाही। इस पर यहां मौजूद मीडिया कर्मियों और कॉलोनी के लोगों ने उक्त व्यक्ति को आड़े हाथों लिया और खरी-खरी सुनाई।
 


चहेतों को लाभ पहुंचा रहा प्रशासन
गली में एक तरफ के लोगों ने दो-दो फीट जमीन में स्थायी अतिक्रमण कर रखे हैं। प्रशासन इसे नहीं हटा रहा है। यह गरीब लोगों के साथ नाइंसाफी है। सभी के खिलाफ बराबर की कार्रवाई होनी चाहिए। - बालमुकुंद।

एक व्यक्ति ने लोगों की दीवार बचाने के नाम पर तीन-तीन हजार रुपये प्रत्येक घर से लिए हैं। इसके बाद ही सीवर लाइन गली के बीच से डाली गई, ताकि दीवार न हटानी पड़े। फिर भी कार्रवाई की गई है। यह गलत है। -गौरव।

अनावश्यक कार्रवाई
लोगों ने बड़ी मुश्किल से मकान बनाए हैं। इसको हटाना गलत है। प्रशासन को जितनी गली बनानी है, उतनी जमीन खाली है। साइड की जमीन पर अनावश्यक कार्रवाई की जा रही है। -बाला देवी।

अदालत में देंगे चुनौती
बिना नोटिस दिए प्रशासन ने कार्रवाई की है, यह गलत है। लोगों को सामान तक निकालने का मौका नहीं दिया। इसके खिलाफ अदालत में अपील की जाएगी। दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों को सजा दिलवाई जाएगी। -रितू देवी।


जारी रहेगा अभियान
लंबे समय से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। यह आगे भी जारी रहेगा। शहर के हर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जाएगा। लोग पहले ही अपने अतिक्रमण हटा लें। यहां कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। यदि लोगों को कोई शक है तो गली की पैमाइश दोबारा करवा दी जाएगी। किसी भी अतिक्रमण को छोड़ा नहीं जाएगा। -डॉ. एसके चौहान, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद जींद।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed