{"_id":"694ed6c5dbbd7004a1036db4","slug":"jind-defeated-jharkhand-to-win-the-gold-medal-jind-news-c-199-1-sroh1009-146035-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: झारखंड को हराकर जींद ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: झारखंड को हराकर जींद ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन
26जेएनडी37: विजेता टीम की खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत : अध्यापक
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। अंडर-14 विद्यालय राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 18 से 23 दिसंबर तक रांची (झारखंड) में हुई। फाइनल मुकाबले में जींद की फुटबॉल टीम ने झारखंड की फुटबॉल टीम को 4-2 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत में बीबीपुर कन्या उच्च विद्यालय की खिलाड़ी दिव्या की अहम भूमिका रही। साथ ही विद्यालय की खिलाड़ी ने अंडर-15 रग्बी प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
24 दिसंबर से 25 दिसंबर तक मंगाली, हिसार में आयोजित राज्यस्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में जींद टीम ने चरखी दादरी की टीम को 10-2 अंकों से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीत के बाद टीम का प्रशिक्षण कैंप 15 से 20 जनवरी तक लगाया जाएगा जबकि जनवरी के अंतिम सप्ताह में टीम उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। मुख्य अध्यापक मुकेश ने खिलाड़ी दिव्या, विद्यालय के डीपीई राजेंद्र सिंह, टीम के कोच एवं अभिभावकों का स्वागत एवं सम्मान किया।