फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind Cooperative Sugar Mill crushing season started

Jind News: जींद सहकारी चीनी मिल पेराई सत्र का हुआ शुभारंभ

Thu, 23 Nov 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 23 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jind Cooperative Sugar Mill crushing season started
23जेएनडी04: पिराई सत्र का शुभारंभ करते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा। संवाद
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने वीरवार को झांझ कलां गांव स्थित शुगर मिल के 39वें पेराई सत्र का विधिवत हवन यज्ञ में आहुति डाल शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों से कहा कि गन्ने की फसल को साफ सुथरा करके लाएं ताकि फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं हो और रिकवरी भी ठीक हो।
विज्ञापन

किसानों की सुविधा के लिए चीनी मिल में सीजन के दौरान कैंटीन के माध्यम से 10 रुपये प्रति थाली भोजन मुहैया करवाया जा रहा है। किसानों को उनकी गन्ने की फसल का भुगतान समय पर किया जा रहा है। दी जींद सहकारी चीनी मिल गन्ना किसानों के हितों में निरंतर कार्य कर रही है। मिल ने कई बार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न आयामों पर पर पुरस्कार हासिल किए हैं। इसके साथ-साथ किसानों को गन्ने की अच्छी किस्म की पैदावार के लिए समय-समय पर जागरूक करने का कार्य किया जाता है ताकि चीनी की रिकवरी ठीक आए और उत्पादन भी बेहतर हो। पेराई सत्र में किसान को नहीं आने दी जाएगी कोई दिक्कत।
विज्ञापन

एडवांस टोकन सिस्टम मोबाइल एप से टोकन लगा किसान ला सकता है अपनी ट्राली
अब मिल में एडवांस टोकन सिस्टम मोबाइल एप के माध्यम से घर से ही किसान टोकन लगवा कर अपनी ट्राली ला सकता है। पूरी पारदर्शी व्यवस्था से पेराई सत्र का कार्य संपन्न होगा। इस कार्य में कोई भी अधिकारी कोताही न बरतें। किसानों की सुविधा के लिए ठहरने, पानी, बिजली, शौचालय जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं की गई हैं। मिल प्रबंधन के साथ तालमेल बनाकर फसल बेचने का कार्य करें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी नही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 2.30 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन का लक्ष्य

एमडी शुगर मिल प्रवीन कुमार ने कहा कि पेराई सत्र 2023-24 के दौरान मिल में 24 क्विंटल गन्ने की बांडिंग है। इसमें 90 प्रतिशत गन्ना अगेती किस्म का है। पेराई सत्र के दौरान गन्ने से चीनी रिकवरी का लक्ष्य दस प्रतिशत निर्धारित किया गया है। सत्र 2022-23 के दौरान मिल द्वारा 24.80 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर दो लाख 58 हजार क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया था। इस पेराई सत्र के दौरान 22 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर लगभग 2.30 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। अब मिल की पेराई क्षमता को 1750 से बढ़ाकर 2200 टीसीडी प्रतिदिन की अनुमति राष्ट्रीय सहकारी चीनी मिल्ज प्रसंघ लि. नई दिल्ली से प्राप्त हो गई है। शुगर मिल में सबसे पहले गन्ने की ट्राली लेकर आने वाले किसानों में रमेश, राजेश, पवन साहु, बसाऊ, कुलबीर, रामकेश, रामपाल, नरेश, मंजीत, कुलदीप, हरदीप को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सफीदों की सहायक रजिस्टार आदिति, जींद के सहायक रजिस्टार नरेंद्र कुमार व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

23जेएनडी04: पिराई सत्र का शुभारंभ करते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा। संवाद

23जेएनडी04: पिराई सत्र का शुभारंभ करते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed