{"_id":"58fa506c4f1c1ba35c8b4696","slug":"jind-colony-womens-protest-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटनागर कॉलोनी की महिलाओं ने फिर की ठेके पर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटनागर कॉलोनी की महिलाओं ने फिर की ठेके पर नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
शराब ठेके के बाहर नारेबाजी करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भटनागर कॉलोनी की महिलाओं ने शुक्रवार शाम को फिर से शराब ठेके पर पहुंचकर नारेबाजी कर रोष जताया। महिलाओं ने कहा कि डीसी ने आश्वासन देकर भी मौके का मुआयना नहीं किया। शुक्रवार शाम शराब ठेके पर जाकर बवाल काटा और महिलाओं ने शराब ठेकेदार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वहां से ठेका हटवाने की मांग की। इस दौरान महिलाओं ने वहां लगे शराब ठेके के बोर्ड तक को फेंक दिया।
मिनी बाईपास रोड पर रेलवे फाटक के नजदीक शराब ठेका है।
इस शराब ठेके को हटवाने के लिए महिलाएं वीरवार को डीसी से मिली थीं। इस मामले में प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से नाराज महिलाएं शुक्रवार देर सायं शराब ठेके पर पहुंच गई। इस दौरान कुछ महिलाओं ने रेलवे ट्रैक को भी रोकने की चेतावनी दी। इस दौरान प्रदर्शनकारी सुशीला मलिक ने बताया कि कॉलोनी में शराब ठेका खुलने से माहौल खराब हो रहा है। प्रशासन से कई बार इस ठेके को हटवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। देर सायं तक महिलाएं शराब ठेके के बाहर डटी रही, लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं डीईटीसी सत्यबाला के अनुसार लोगों की मांग पर शराब ठेका पीछे हटवा दिया है। अब विरोध करना सही नहीं है।
विज्ञापन