{"_id":"590e18f24f1c1b966b441b08","slug":"jind-cm-dtp-suspend-jind-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरबार से गैरहाजिर रहने पर डीटीपी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरबार से गैरहाजिर रहने पर डीटीपी सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो जींद।
Updated Sun, 07 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जनता दरबार में
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को जनता दरबार लगाने पहुंचे। इस दौरान राजकीय महिला कॉलेज में मुख्यमंत्री ने करीब डेढ़ घंटे तक 50 से अधिक लोगों की शिकायतें सुनीं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले महीने से बीपीएल के लिए नए सिरे से सर्वे करवाया जाएगा। जनता दरबार से गैरहाजिर रहने पर मुख्यमंत्री ने जिला नगर योजनाकर (डीटीपी) को निलंबित कर दिया।
जिला नगर योजनाकार से संबंधित एक शिकायत पर सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने डीटीपी को तलब किया। मंच से तीन मिनट तक कई बार डीटीपी को पुकारा गया, लेकिन वे मौके पर नहीं मिले। इस पर मुख्यमंत्री ने डीटीपी रामकुमार को सस्पेंड करने के आदेश दिए। वहीं मुख्यमंत्री ने जिनकी शिकायतें सुनी, उनको पूरा समय दिया और संबंधित अधिकारी को उस पर कार्रवाई के आदेश भी दिए।
तीन महीने चलेगा सर्वे
जनता दरबार में बराड़ खेड़ा गांव निवासी रामदिया ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष बीपीएल कार्ड कट जाने की शिकायत रखी। उन्होंने बताया कि उनके पास न तो जमीन है और न ही परिवार का कोई सदस्य नौकरी पर है। इस पर मुख्यमंत्री ने एडीसी आमना तस्नीम को रामदिया का बीपीएल कार्ड बनवाने का आदेश देते हुए बताया कि जल्द ही प्रदेश में बीपीएल सूची का नए सिरे से सर्वे करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीपीएल सूची का जून-जुलाई-अगस्त में सर्वे करवाने की बात कही।
विज्ञापन
जमीन की पैमाइश के लिए मिलेगी मशीन
जमीन की पैमाइश से संबंधित एक मामले की सुनवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि जल्द ही उपमंडल स्तर पर पैमाइश के लिए एक विशेष प्रकार की मशीन उपलब्ध करवाए जाने की योजना है, जिससे पैमाइश कार्य सही ढंग से होगा और विवादों का जल्द समाधान हो सकेगा। उन्होंने बताया कि जनता दरबार के माध्यम से वे जनता के बीच जाकर लोगों की समस्याओं व शिकायतों की जानकारी लेने के साथ-साथ सुशासन के लिए आमजन के सुझाव भी ले रहे हैं।
मीट की अवैध दुकानों को बंद करने के लिए होगा सर्वे
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अवैध मीट की दुकानों को बंद करवाने के लिए सर्वे करवाया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आज जींद में उनका तीसरा जिला स्तरीय प्रवास है। उन्होंने बताया कि वे हर जिले में दो दिन प्रवास करते हुए स्थानीय लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं, जिससेे जनसमस्याओं का त्वरित गति से समाधान करवाया जा सके।
पिता ने कहा, बेटा घर में नहीं रहने देता, सीएम बोले, हम बेटे को घर से निकाल देंगे
जनता दरबार के दौरा भिवानी रोड निवासी बजे सिंह ने मुख्यमंत्री ने गुहार लगाई कि उसका एक ही बेटा है और व उसे खुद के मकान में नहीं रहने देता। इस पर मुख्यमंत्री ने शिकायत एसएसपी प्रतीक्षा गोदारा को देते हुए फरियादी को कहा कि अब वे उसके बेटे को ही मकान से निकालेंगे। इस पर फरियादी बजे सिंह भावुक हो गया।