फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, cm, cmo, 13 policy, jind, harayana

मुख्यमंत्री ने 60 करोड़ रुपये की 13 परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Sun, 07 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जींद।
अमर उजाला ब्यूरो जींद। Updated Sun, 07 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
jind, cm, cmo, 13 policy,   jind, harayana
राजकीय कॉलेज में सड़क का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दो दिवसीय जींद जिले के दौरे के पहले दिन राजकीय महिला महाविद्यालय में लगभग 60 करोड़ रुपये की 13 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। नई परियोजनाओं में चार महीने से बनकर तैयार जींद के वेटरनरी पॉलीक्लीनिक का उद्घाटन किया गया। परियोजना से जिला के पशु पालकों को काफी फायदा मिलेगा। पशु पॉलीक्लीनिक के निर्माण पर लगभग दो करोड़ 60 लाख रुपये का खर्च आया है। वहीं सेक्टर-9 में एकलव्य स्टेडियम का भी उद्घाटन किया गया है।

इस विकास परियोजना पर लगभग 12 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। मुख्यमंत्री ने दुडाना तथा खरैंटी गांव में 33-33 केवी क्षमता का एक -एक बिजली घर बनाने की आधारशिला रखी। इन बिजली घरों के निर्माण कार्य पर छह करोड़ 67 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। जुलाना हलके के कई गांव के लोगों को बिजली उपलब्ध होगी। शादीपुर माइनर जुलाना सब माइनर के दोबारा निर्माण की भी आधारशिला रखी गई। इन दोनों माइनरों के निर्माण के कार्य पर लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


जुलाना में एक ऑडिटोरियम तथा एक बड़ा पार्क बनाने की भी आधारशिला रखी गई। मुख्यमंत्री ने उचाना में बनने वाले 50 बेड के अस्पताल का नींव का पत्थर भी रखा। इस दौरान सांसद रमेश कौशिक, सफीदों के विधायक जसबीर देशवाल, उचाना कलां की विधायक प्रेमलता, जिला परिषद की चेयरपर्सन पदमा सिंगला, बीजेपी के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, एचपीएससी के सदस्य जयभगवान गोयल, बीजेपी के जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा, ओपी पहल, पूर्व सांसद सुरेंद्र बरवाला, बलकार डाहौला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरियाद सुनाते वक्त चक्कर खाकर गिरी महिला, महिला पुलिसकर्मियों ने संभाला
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राजकीय महिला कॉलेज में लोगों की शिकायतें सुनी। करीब 150 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया था, लेकिन मुख्यमंत्री करीब 50 लोगों की ही शिकायतें सुन पाए। इस दौरान सतबीर और उसकी पत्नी ने मुख्यमंत्री से फरियाद की कि उनके साथ 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं, लेकिन प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। आपबीती सुनाते हुए सतबीर और उसकी पत्नी रोने लगे। इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया और शिकायत एसएसपी प्रतीक्षा गोदारा को दी। जैसे ही सतबीर और उसकी पत्नी चलने लगे, उसकी पत्नी चक्कर खाकर गिर गई। इस पर यहां तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें संभाला और बाहर ले जाकर पानी पिलाया।

महिला ने कहा, फिर कैसा जनता दरबार
जनता दरबार में भटनागर कॉलोनी निवासी सुशीला मलिक ने अपनी फरियाद सुनाई कि उसके पति उससे अलग रहते हैं। उनकी संपत्ति और वेतन से भी कुछ नहीं मिल रहा है। महिला ने कहा कि यह मामला अदालत में है। इस पर सीएम ने कहा कि मामला अदालत का है तो वे कुछ नहीं कर सकते। इस पर महिला नाराज हो गई और कहा फिर कैसा जनता दरबार है। यह कहते हुए महिला चली गई।

 सीएम को आया गुस्सा, सुरक्षाकर्मियों से फरियादी को निकलवाया बाहर
जनता दरबार के दौरान रत्ता खेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने कहा कि तीन साल पहले उसकी बेटी का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस कुछ नहीं कर रही है। इस दौरान फरियादी ने कहा कि सफीदों का कोई रखवाला नहीं है। मंच पर बैठे विधायक की ओर सीएम ने इशारा किया। इस दौरान फरियादी ने कहा कि सफीदों में कोई सड़क नहीं बनी है। सभी रोड टूटी है। इस दौरान फरियादी जब विधायक पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने लगा तो सीएम ने उसे धमकाते हुए कहा कि इसको बोलने की तमीज नहीं है, इसे बाहर निकालो।’ इस पर सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ कर बाहर छोड़ आए।

शहर में नहीं काटी जाए बिजली
डिफेंस कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग ने कहा कि कॉलोनी में बिजली और पानी की समस्या है। इस पर सीएम ने बिजली निगम के एसई एमएल रोहिला ने बताया कि दो घंटे बिजली का कट है। सीएम ने पूछा कि यहां लाइन लॉस कितना है। अधिकारियों ने बताया कि 25 प्रतिशत। इस पर सीएम ने आदेश दिए कि वहां बिजली 24 घंटे दी जाए। वहीं फरियादी को कहा कि लाइन लॉस 10 तक लेकर आओ।

निडाना स्कूल के सर्वे के आदेश
जनता दरबार निडाना गांव के ग्राम पंच राजबीर ने गांव के स्कूल की बदहाली की शिकायत दी। राजबीर ने कहा कि स्कूल खंडहर हो चुका है। इस पर सीएम ने डीईओ वंदना गुप्ता को स्कूल का सर्वे करवा कर रिपोर्ट भेजने को कहा।


जनप्रतिनिधियों की मीटिंग में छिड़ी सियासत
जनता दरबार के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डीआरडीए हॉल में जनप्रतिनिधियों की मीटिंग ली। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के अलावा सभी को बाहर निकाल दिया। मुख्यमंत्री ने मीटिंग शुरू होते ही सुरक्षाकर्मियों को बाहर भेज दिया। भाजपा के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी ने मीडिया कर्मियों को भी बाहर जाने का इशारा किया। मुख्यमंत्री ने जिला परिषद सदस्य, पंचायत, नगरपार्षद को एक-एक कर उठाया और परिचय लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed