फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind city will shine with tricolor lights before Diwali

Jind News: दीपावली से पहले तिरंगा लाइट से जगमगाएगा जींद शहर

Thu, 26 Oct 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 26 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Jind city will shine with tricolor lights before Diwali
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। कई शहरों की तर्ज पर जींद शहर भी अब दीपावली से पहले तिरंगा लाइट से जगमग होगा। शहर में तिरंगा लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। गोहाना रोड से रानी तालाब तक यह लाइट लग भी चुकी हैं। पूरे शहर के मुख्य मार्ग, जिन पर डिवाइडरों के बीच में स्ट्रीट लाइट के पोल खड़े हैं, उन पर यह लाइट लगाई जाएंगी। यह लाइट एक लड़ी के रूप में हैं, जो पोल के चारों तरफ लपेटी जा रही हैं। रात को जब यह जलती हैं तो तिरंगा रूप दिखाई देता है। नगर परिषद इस पर 19 लाख रुपये खर्च कर रही है।
छह महीने पहले नगर परिषद की आम सभा की बैठक हुई। इस बैठक में चेयरपर्सन द्वारा शहर में तिरंगा लाइट लगाने का प्रस्ताव रखा गया था। इसी प्रकार की लाइट दूसरे शहरों में लगी होने के भी उदाहरण दिए गए। इसके अलावा कुछ पार्षदों ने सुझाव रखे कि यह लाइट बहुत कम चलती हैं और जल्द ही खराब हो जाती हैं। इन पर पैसे लगाना व्यर्थ है। यदि इनके स्थान पर तिरंगा एलईडी लगाई जाएं तो बेहतर रहेगा। चेयरपर्सन ने कहा था कि यदि अच्छी क्वालिटी की तिरंगा लाइट लगाई जाएं तो कोई परेशानी नहीं होगी। इसके बाद नगर परिषद ने 19 लाख रुपये से नौ हजार मीटर तिरंगा लाइट खरीदी और इनको लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल गोहाना रोड पर यह लाइट लगाई गई हैं। गोहाना रोड से पटियाला चौक तक, सफीदों, हांसी रोड पर भी यह लाइट लगाई जाएंगी। जहां पर यह लाइट लगी हैं, रात के समय शहर रंग-बिरंगा नजर आ रहा है। दीपावली से पहले पूरे शहर में इस प्रकार की लाइट लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

शहर को रात के समय जगमग करने के लिए तिरंगा लाइट लगाई जा रही हैं। इन पर 19 लाख रुपये खर्च होंगे। शहर में जहां रोड के बीच डिवाइडर हैं, उन पर स्ट्रीट लाइट पोल पर यह लाइट लगाई जा रही हैं। इससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed