फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Car and tractor-trolley collide, two devotees killed

Jind: कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, दो श्रद्धालुओं की मौत, गंभीर घायल तीन को पीजीआई रेफर किया

Tue, 17 Sep 2024 11:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 17 Sep 2024 11:09 PM IST
सार

श्रद्धालु सफीदों के मकबरा पीर पर माथा टेकने के लिए आ रहे थे। 

विज्ञापन
Jind: Car and tractor-trolley collide, two devotees killed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के जींद के सफीदों क्षेत्र के गांव रत्ताखेड़ा के पास जींद रोड पर मंगलवार शाम को कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


कार सवार श्रद्धालु गोगामेड़ी से सफीदों के मकबरा पीर पर माथा टेकने के लिए जा रहे थे। मृतकों में एक की पहचान भाग सिंह (35) के रूप में हुई है, जबकि मरने वाली महिला और तीनों घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ से एक परिवार के पांच लोग कार में सवार होकर राजस्थान के गोगामेड़ी में माथा टेकने के बाद सफीदों के मकबरा पीर जा रहे थे। जब वह गांव रत्ताखेड़ा के पास पहुंचे, तो उनकी कार सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांचों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने सभी घायलों को कार से निकालकर सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने भाग सिंह और एक महिला को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलों की हालत गंभीर देखकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सदर थाना प्रभारी आत्माराम ने कहा कि मृतकों की सही पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल उनके पास कोई पहचान पत्र नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed