फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, bus, new bus stand, open soon, harayana

नए बस स्टैंड के बिल्डिंग प्लान का ड्राइंग स्वीकृत

Thu, 11 May 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जींद
अमर उजाला ब्यूरो जींद Updated Thu, 11 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
jind, bus, new bus stand, open soon,  harayana
पुराने बस स्टैंड का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

शहर को जाम से राहत देने के लिए नए बस स्टैंड की सौगात शहर को जल्द मिल सकती है। 12 एकड़ में करीब 20 करोड़ रुपये से बनने वाले नए बस स्टैंड की ड्राइंग तैयार हो गई है। प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के चीफ आर्किटेक्ट ने ड्राइंग तैयार कर प्रशासन को भेजी है। इसके बाद डीसी ऑफिस के स्तर पर ड्राइंग को स्वीकृत कर वापस भेज दिया गया है। अब यह ड्राइंग पीडल्ब्यूडी के पास आएगी, जहां बस स्टैंड के निर्माण पर आने वाले खर्च का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। हालांकि इसका रफ एस्टीमेट 20 करोड़ रुपये का बनाया गया है।

शहर के मास्टर प्लान 2031 पिंडारा गांव के पास 40 एकड़ जमीन बस स्टैंड के लिए तय की गई, लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारियों की जरूरत के हिसाब से अब 12 एकड़ में नया बस स्टैंड बनाने की योजना को अंतिम रूप दिया गया है। अधिग्रहीत जमीन की पेमेंट के बाद अब लोक निर्माण विभाग के चीफ आर्किटेक्ट ने बस स्टैंड की ड्राइंग को भी अंतिम रूप दे दिया है। 
विज्ञापन


18 बूथ का बनेगा बस स्टैंड, साथ होगी वर्कशॉप
नया बस स्टैंड झज्जर और फतेहाबाद के बस स्टैंड की तर्ज पर बनेगा। झज्जर का बस स्टैंड कर तैयार हो चुका है और फतेहाबाद बस स्टैंड का शिलान्यास हो चुका है। बस स्टैंड पर कुल 18 बूथ होंगे और साथ ही वर्कशॉप भी बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति
दरअसल शहर का बस स्टैंड काफी अंदर है। इसके कारण रोडवेज की बस तथा अन्य वाहनों को पूरे शहर से होकर पहुंचना पड़ता है। विशेषकर अंदर से आने वाली हांसी, नरवाना और कैथल की बसों को काफी समय लगता है। वहीं बस स्टैंड के पास व्यस्त सड़क होने के कारण यहां दिन भर जाम की स्थिति भी बनी रहती है। उम्मीद है कि नए बस स्टैंड बनने से इससे निजात मिलेगी।

बाईपास के काम में भी तेजी
नए बस स्टैंड का काम शुरू होते ही नए बाईपास के काम में भी तेजी आने की उम्मीद है। दरअसल बस स्टैंड बाईपास पर ही बनने जा रहा है। बाईपास नहीं बनने की सूरत में बस स्टैंड का महत्व नहीं रहेगा, ऐसे में इसके साथ ही बाईपास का भी रास्ता साफ हो सकता है।

नए बस स्टैंड के निर्माण की प्रक्रिया काफी तेजी चल रही है। अब चीफ आर्किटेक्ट ने ड्राइंग को अंतिम रूप दिया है। इसे स्वीकृति के लिए प्रशासन को भेजा था, फाइल वापस चंडीगढ़ जा चुकी है। अब यह फाइल लोक निर्माण विभाग के पास आएगी। -आरएस पूनिया, महाप्रबंधक, जींद डिपो।


नए बस स्टैंड की ड्राइंग तैयार हो चुकी है, लेकिन अभी विभाग के पास नहीं आई है। ड्राइंग के आधार पर एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा। इसके बाद जल्द ही बस स्टैंड का काम शुरू कर दिया जाएगा। -नवनीत सिंह नैन, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed