{"_id":"5918ae8b4f1c1baf14850a60","slug":"jind-bjp-syl-state-water-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ही लाएगी प्रदेश में एसवाईएल का पानी : बीरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ही लाएगी प्रदेश में एसवाईएल का पानी : बीरेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो जींद
Updated Mon, 15 May 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, विधायक प्रेमलता का स्वागत करते हुए मार्केट कमेटी चेयरमैन बीरेंद्र घोघड़िया, वाइस चेयरमैन सुरेंद्र गर्ग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा को एसवाईएल का पानी भाजपा की दिलाएगी। एसवाईएल के पानी को लेकर भाजपा को छोड़ दूसरी पार्टी के नेता सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने का काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रख कर कार्य कर रही है। राजनीति में हर आदमी अपना स्वार्थ देखता है। जाट आरक्षण में भी कुछ ऐसा ही हुआ। कुछ लोग अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए लगे थे। आंदोलनकारियों, भाजपा नेताओं के संयुक्त प्रयासों से उनकी चाल सफल नहीं हो पाई और प्रदेश में भाईचारा ज्यों का त्यों कायम रह सका।
वे कपास मंडी के पास कान्हा सेवा सदन में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यहां पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह, वाइस चेयरमैन सुरेंद्र गर्ग को मनोनीत करने पर कार्यक्रम हुआ। इसमें हलके भर से कार्यकर्ता, काफी संख्या में महिलाएं, युवा पहुंचे। इसकी अध्यक्षता विधायक प्रेमलता ने की।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश में 50 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां निकाली जाएंगी। इनमें हम अपने हिस्से से दोगुनी नौकरियां लेंगे। भाजपा के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठनों में पद दिए जाएंगे, ताकि वो अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ सकें।
विज्ञापन
16 सड़कों का होगा निर्माण
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि एनसीआर के दायरे में जो एरिया आता है वहां पर 160 करोड़ की लागत से 16 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। उचाना में एक कोचिंग सेंटर बनाया जाएगा। जहां दिल्ली से टीचर युवाओं को उच्च क्वालिटी की कोचिंग देंगे, ताकि हमारे बच्चें भी शिक्षा के क्षेत्र में पीछे न रहें।
डीसी रेट समाप्त होगा : प्रेमलता
प्रेमलता ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय जींद के रामराय में बनना था, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े उचाना में शिक्षा का स्तर बढ़े इसके लिए यह विद्यालय केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के प्रयास से बुडायन में मंजूर करवाया गया। यह जिले में बनने वाला पहला केंद्रीय विद्यालय है। विधायक ने कहा कि आने वाले दिनों में डीसी रेट समाप्त होगा। हमारा सबसे पहला प्रयास शिक्षा में गुणवत्ता लाने का है ताकि हमारे बच्चें शिक्षा के कारण रोजगार के मामले में पीछे न रहें।