फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: B.Sc medical student jumped from the third floor of the college

Jind: कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदी बीएससी मेडिकल की छात्रा, गंभीर, कक्षा में पढ़ा रहे थे प्राध्यापक

Thu, 04 Apr 2024 11:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 04 Apr 2024 11:20 PM IST
सार

प्राध्यापक कक्षा में छात्राओं को पढ़ा रहे थे, कक्षा से बाहर आकर छात्रा ने छलांग लगा दी। छात्रा ने क्यों छलांग लगाई ये नहीं पता चला है। सिविल लाइन पुलिस के पास शिकायत नहीं पहुंची है। 

विज्ञापन
Jind: B.Sc medical student jumped from the third floor of the college
महाविद्यालय की बिल्डिंग, जहां से छात्रा कूदी है। अस्पताल में लेकर जाते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जींद में प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में वीरवार दोपहर को बीएससी मेडिकल अंतिम वर्ष की छात्रा ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर करीब सवा 12 बजे प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में कक्षाएं चल रही थीं। तभी बीएससी मेडिकल अंतिम वर्ष की छात्रा तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई। इस घटना से महाविद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। छात्रा को कूदते हुए देखकर अन्य छात्राओं ने शोर मचाया तो स्टाफ और अन्य छात्राएं कक्षा से बाहर आ गईं।
विज्ञापन


छात्राओं और स्टाफ ने नीचे आकर देखा तो छात्रा जमीन पर पड़ी हुई थी और उसके सिर, मुंह और टांग से खून बह रहा था। महाविद्यालय स्टाफ ने तुरंत घायल छात्रा को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि छात्रा ने छलांग क्यों लगाई। वहीं प्राचार्य जयनारायण गहलावत का कहना है कि छात्रा ने छलांग क्यों लगाई है इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के पास इस तरह के मामले की कोई सूचना नहीं आई है। जैसे ही कोई शिकायत आएगी तो मामले की जांच करवाई जाएगी। -सुखबीर यादव, प्रभारी, सिविल लाइन थाना, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed