{"_id":"631d75cf0bdbd960791b38d0","slug":"jind-accident-injured-son-of-lady-doctor-also-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind Accident: महिला चिकित्सक के घायल बेटे की भी मौत, जामनी गांव के पास हुआ था हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind Accident: महिला चिकित्सक के घायल बेटे की भी मौत, जामनी गांव के पास हुआ था हादसा
Sun, 11 Sep 2022 11:15 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:15 AM IST
सार
जींद के जामनी गांव के नजदीक 152-डी नेशनल हाईवे पर काम काज के चलते वन-वे किया गया था। एक ही रास्ता होने के कारण वाहन आमने-सामने से आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद में जामनी गांव के नजदीक नेशनल हाईवे-152 डी पर शनिवार शाम को चार बजे दो कारों की टक्कर में घायल हुए महिला चिकित्सक के बेटे की भी मौत हो गई है। जींद में मां-बेटे के शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार कैथल में किया जाएगा।
विज्ञापन
जामनी गांव के नजदीक 152-डी नेशनल हाईवे पर काम काज के चलते वन-वे किया गया था। एक ही रास्ता होने के कारण वाहन आमने-सामने से आ रहे थे। इस दौरान गुरुग्राम के सेक्टर 10 निवासी डॉ. शिवानी गुप्ता अपनी कार में बेटे अमित के साथ अपनी रिश्तेदारी में पटियाला जा रही थी।
विज्ञापन
जब वह जामनी गांव के पास पहुंची तो सामने से एक कार में सवार होकर राजस्थान के झुंझनू जिले के टोला सही ढाणी निवासी विजय की कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें कार चालक विजय व उसका दोस्त अजय थे। दोनों कारों में चार लोग सवार थे। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल असंध में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
यहां पर चिकित्सकों ने डॉ. शिवानी गुप्ता, विजय तथा एक अन्य को मृत घोषित कर दिया जबकि डॉ. शिवानी गुप्ता के बेटे अमित व दो अन्य घायलों को करनाल के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया था। रविवार को डॉ. शिवानी गुप्ता के बेटे अमित की भी मौत हो गई।