{"_id":"591df1724f1c1b864bf24315","slug":"jind-12th-result-decleared-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं की हरियाणा बोर्ड परीक्षा में छाए जींद के होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं की हरियाणा बोर्ड परीक्षा में छाए जींद के होनहार
अमर उजाला ब्यूरो जींद
Updated Fri, 19 May 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
छात्रा नेहा गोयल को मिठाई खिलाते स्कूल स्टाफ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने वीरवार दोपहर बाद 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। जिला के 66.09 प्रतिशत विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण रहे। जिले की तीन छात्राओं ने बोर्ड की अलग-अलग संकायों की मेरिट सूची में जगह बनाई। जिले का कोई भी लड़का मेरिट सूची में जगह नहीं बना पाया है।
इस बार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा कुल 14278 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें 9436 विद्यार्थी पास हुए। 2749 विद्यार्थियों की कम्पार्टमेंट रही और 2024 विद्यार्थी परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके। बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों में खुशी की लहर छा गई। लड़कियों का परीक्षा परिणाम 74.70 प्रतिशत और लड़कों का 59.70 प्रतिशत ही रहा। गोपाल विद्या मंदिर स्कूल जींद की वाणिज्य संकाय में छात्रा नेहा ने 97.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में दूसरा और रिया बंसल ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं नरवाना के एसडी स्कूल की छात्रा रितु ने कला संकाय में 481 अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
बिना ट्यूशन प्रदेश में पाया दूसरा स्थान
रोहतक रोड निवासी और गोपाल विद्या मंदिर की छात्रा नेहा गोयल ने बिना ट्यूशन के वाणिज्य संकाय में प्रदेश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। नेहा ने वाणिज्य संकाय में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। नेहा ने बताया कि वह लेक्चरर बनकर गरीब परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देना चाहती है। नेहा के पिता रामरत्न बर्तनों की दुकान चलाते हैं और उनकी माता सुनीता गृहणी हैं। नेहा के पिता के अनुसार वह पढ़ाई के बारे में बहुत कुछ नहीं जानते, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी बेटी को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया। वहीं नेहा की मां सुनीत के अनुसार उनके लिए इससे बड़ी खुशी का दिन नहीं हो सकता।
विज्ञापन
प्रतिदिन आठ घंटे पढ़ाई पाया तीसरा स्थान
गोपाल विद्या मंदिर की ही छात्रा रिया बंसल ने वाणिज्य संकाय में 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। रिया बंसल का कहना है कि उसने भी ट्यूशन नहीं किया, लेकिन स्कूल में हुई पढ़ाई के साथ-साथ घर पर आठ घंटे पढ़ाई की। रिया बंसल ने अमर उजाला को बताया कि वह सीए बनना चाहती हैं। रिया के पिता पवन बंसल बिजनेसमैन हैं और उनकी माता वीना बंसल गृहणी हैं। वीना बंसल के अनुसार उन्होंने बच्चों पर कभी पढ़ाई के लिए बोझ नहीं डाला।
संस्कार इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्य रमेश गौड़ ने बताया कि स्कूल के कुल 22 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 15 छात्र छात्राओं ने मेरिट सूची में तथा पांच बच्चों ने प्रथम श्रेणी हासिल की। विद्यालय की छात्रा मनीषा ने 460 अंक, प्रीति ने 457 अंक, सूरज ने 431 अंक व गीता ने 430 अंक प्राप्त किए हैं। प्रबंधक समिति के एमडी डॉ. प्रमोद शर्मा व सचिव डॉ. राधेश्याम ने विद्यार्थियों ने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं है।