फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jhajjar swimmer Jaywardhan Rao won gold in breaststroke

Jind News: झज्जर के तैराक जयवर्धन राव ने ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड जीता

Tue, 08 Jul 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 08 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar swimmer Jaywardhan Rao won gold in breaststroke
-फोटो 54 : तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत एकेडमी
बहादुरगढ़। शहर की एचएल सिटी के चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी में सोमवार को 42वीं सब जूनियर और 52वीं जूनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिता शुरू हो गई। स्पर्धा लड़कों के समूह में झज्जर के तैराक जयवर्धन राव ने 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड हासिल किया।
विज्ञापन

सक्षम ने 800 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीता। वहीं 400 मीटर फ्री स्टाइल में झज्जर के रोहित लाठर ने गोल्ड और वीर दलाल ने सिल्वर मेडल हासिल किया। 50 मीटर बैकस्ट्रोक में भी रोहित लाठर ने गोल्ड, झज्जर के विहान ने सिल्वर और नितेश खत्री ने कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

लड़कियों की 800 मीटर फ्री स्टाइल में रोहतक की हर्षिता ने गोल्ड मेडल हासिल किया। 400 मीटर फ्री स्टाइल में गुरुग्राम की एलिशा सरोहा ने गोल्ड और ईवा गुप्ता ने सिल्वर और आशिमा सिंह ने ब्रांज मेडल हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 मीटर बैकस्ट्रोक में गुरुग्राम की याशा नायर ने गोल्ड, फरीदाबाद की ग्रेटा ने सिल्वर और जींद की शिवानी ने कांस्य पदक हासिल किया है। 400 मीटर फ्री स्टाइल ग्रुप 3 में पलवल के देव ने कांस्य पदक हासिल किया। 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक ग्रुप 1 में कृष जैन ने गोल्ड और पलवल के रक्षित गोयत में सिल्वर मेडल हासिल किया है।
इसका शुभारंभ भारत पाक युद्ध के वॉर वेटरन, संग्राम मेडल विजेता पहलवान महेंद्र और हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने किया। आईजी पंकज नैन की पत्नी मेघा चौधरी ने विजेता तैराकों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्पर्धा के पहले दिन जूनियर और सब जूनियर के मुकाबले हुए। स्पर्धा के पहले दिन झज्जर और गुरुग्राम के तैराकों का दबदबा रहा।
इस मौके पर प्रदेश तैराकी संघ के उपाध्यक्ष रवि सिंगारी, सदस्य सुरेश जून, वरिष्ठ कोच साई जाधव, प्रकाश, विनोद, अनिल शर्मा, पदमपाल, रामस्वरूप, विकास, एके पंडित, अनिल ढुल, चेतन सहित काफी संख्या में अभिभावक और तैराक मौजूद रहे।

प्रदेश के 1200 तैराक प्रतियोगिता में ले रहे भाग
हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि राज्य तैराकी प्रतियोगिता 6 दिन तक लगातार चलेगी। 11 और 12 जुलाई को वरिष्ठ खिलाड़ियों के मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि नेशनल में मेडल हासिल करने वाले तैराकों का चयन इंटरनेशनल स्विमिंग प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। हरियाणा के सभी जिलों से इस बार करीबन 1200 तैराक प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।


12 को आएंगे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह
अनिल खत्री ने बताया कि 8 जुलाई को हरियाणा के राजस्व और नगर निकाय मंत्री विपुल गोयल और 9 जुलाई को हरियाणा के पंचायत और खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार तैराकों का हौसला बढ़ाने के लिए आएंगे। 12 जुलाई को प्रतियोगिता के समापन पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और भिवानी महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह बेस्ट तैराक की ट्रॉफी और प्रतियोगियों की हौसला अफजाई के लिए आएंगे।

-फोटो 54 : तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत एकेडमी

-फोटो 54 : तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत एकेडमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed