फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jewelry and accessories worth lakhs of rupees stolen after breaking the lock of the box

संदूक का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने और सामान चोरी

Thu, 15 Apr 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and accessories worth lakhs of rupees stolen after breaking the lock of the box
चोरी के बाद खाली संदूक को दिखाता शिकायतकर्ता रामफल। संवाद - फोटो : Jind
कालवा गांव में 13 अप्रैल की रात को एक मकान में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में कालवा गांव निवासी रामफल ने बताया कि 13 अप्रैल की रात को चोरों ने उसके मकान में घुसकर संदूक का ताला तोड़कर उसमें से लाखों रुपये के सोने व चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ली। रामफल ने बताया कि संदूक में रखा सवा तोले का एक मंगलसूत्र, एक सवा तोले का सोने का लॉकेट, सोने की चार अंगूठी, सोने का एक जोड़ा झुमका, एक जोड़ा टॉप्स, तीन घड़ियां, 6-7 जोड़ी पायल, दो जोड़े नाक की बाली, 3 जोड़े कंडुली, चांदी की एक जोड़ी पत्तरी, एक जोड़ी पत्तरी सोने की, चांदी के एक नारियल, चांदी के 4 सिक्के, चांदी की दो अंगूठी, सोने का एक टीका, चांदी की एक तागड़ी गुच्छा, 500-500 रुपये की तीन नोटों की माला और तीन हजार रुपये चोरी कर लिए। थाना प्रभारी छत्रपाल ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed