फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jeevandhara became a ray of hope, took up the responsibility of dialysis of a kidney patient

Jind News: जीवनधारा बनी उम्मीद की किरण, किडनी मरीज की डायलिसिस का जिम्मा उठाया

Wed, 08 Jul 2026 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Jeevandhara became a ray of hope, took up the responsibility of dialysis of a kidney patient
07जेएनडी10: निजी अस्पताल में किडनी मरीज की डायलिसिस का जिम्मा उठाते हुए क्लब की प्रधान व अन्य प
जींद। सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देते हुए इनरव्हील क्लब जींद ने अपनी जीवनधारा परियोजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एक महिला किडनी मरीज की मदद के लिए सराहनीय पहल की है। क्लब ने मेट्रो अस्पताल में उपचाराधीन महिला मरीज की 18 डायलिसिस का पूरा खर्च वहन कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

क्लब की अध्यक्ष सीमा मलिक ने बताया कि मरीज के उपचार के लिए आवश्यक पूरी धनराशि क्लब के सदस्यों के सहयोग से एकत्रित की गई। उन्होंने कहा कि गंभीर किडनी रोग से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों के लिए नियमित डायलिसिस जीवनरक्षक उपचार है लेकिन आर्थिक तंगी के कारण कई मरीज समय पर इलाज नहीं करा पाते।
विज्ञापन

ऐसे में क्लब की जीवनधारा परियोजना उनके लिए संबल बनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि इस सेवा कार्य में डॉ. परमिंदर कौर और डॉ. मोनिका जैन का विशेष सहयोग एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं सरोज गर्ग, अनीता सैनी, अनीता ओहल्यान, पूजा मुद्गिल, पूनम अहलावत, मीना सैनी और शालू शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भी उदारतापूर्वक आर्थिक सहयोग देकर इस अभियान को सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा मलिक ने कहा कि जीवनधारा परियोजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर किडनी मरीजों को नियमित डायलिसिस जैसी महंगी और आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराने में सहयोग देना है, ताकि किसी मरीज का उपचार केवल आर्थिक अभाव के कारण प्रभावित न हो। उन्होंने इस मानवीय पहल में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनरव्हील क्लब जींद आगे भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए ऐसे जनकल्याणकारी कार्य लगातार करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed