फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jat reservation protest today

जाट आरक्षण आंदोलन की आग पहुंची जींद

Tue, 16 Feb 2016 11:48 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
jat reservation protest today
 
विज्ञापन


सांपला से शुरू हुई जाट आरक्षण की आग अब धीरे-धीरे पूरे दूसरे जिले में भी फैलने लगी है। आंदोलन का असर लोगों पर पड़ता दिखाई दे रहा है।
रेल के बाद अब बसों का परिचालन भी बंद करना पड़ा। रोडवेज की  आधी सेवाएं बंद हो चुकी हैं। दिल्ली की तरफ जाने वाली बसें तो सोमवार से ही बंद कर दी गई, मंगलवार को गोहाना रूट पर भी परिचालन रोकना पड़ा। दोपहर को गोहाना में जाट समुदाय द्वारा जाम लगाने की सूचना मिलते ही इस रूट पर भी बसों का परिचालन बंद कर दिया गया और इस रूट पर गई सभी बसों को लिंक मार्गों से वापस बुला लिया गया।

रेलवे द्वारा सभी पैसेंजर गाड़ियां रद्द किए जाने के बाद दिल्ली व नरवाना की तरफ जाने वाले यात्रियों ने बस स्टैंड का रुख किया। रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के लिए रोहतक जाने वाली बसों का रूट बदलकर पानीपत रूट परिचालन शुरू किया गया है, ताकि यात्री पानीपत के रास्ते दिल्ली जा सकें। दिल्ली रात्रि स्टे करने वाली दो बसों को पानीपत के रास्ते दिल्ली भेजा गया। वाया पानीपत होकर जाने में जहां रास्ता लंबा पड़ने की वजह से यात्रियों को घंटों खराब करना पड़ा साथ ही किराया भी ज्यादा देने पड़ा।
विज्ञापन


रोडवेज को लाखों का हो रहा नुकसान
दिल्ली व गोहाना के लिए बसों का परिचालन बंद होने से रोडवेज को प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। मंगलवार सुबह लाखनमाजरा में रोडवेज की कई बसें फंसी रही। वहीं गोहाना गई कई बसों को लिंक मार्गों से वापस बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसेंजर गाड़ियां रद्द, लंबे रूट की गाड़ियां आ रही पानीपत के रास्ते
सांपला में रेलवे ट्रैक जाम होने की वजह से सभी पैसेंजर गाड़ियां सोमवार से ही रद्द चल रही हैं। वहीं लंबे रूट की सभी गाड़ियों को वाया पानीपत होकर निकाला जा रहा है। मंगलवार को समरगोपालपुर में जाम की वजह से जयपुर इंटर सिटी को रद्द कर दिया गया। रूट बदलने की वजह से सभी लंबे रूट की गाड़ियां अपने निर्धारित समय से तीन से चार घंटे देरी से चल रही हैं। जिले से प्रतिदिन करीब 30 हजार यात्री ट्रेन से यात्रा करते हैं। ऐसे में प्रतिदिन रेलवे को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।

रोहतक जाना है, नहीं है कोई साधन
रोहतक जाना है, लेकिन वहां के लिए कोई बस नहीं है। रेलवे स्टेशन पर गए, तो वहां भी रोहतक की तरफ जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं है। अब तो जाना मुश्किल ही लग रहा है।
कर्णसिंह, कर्मचारी

नहीं पता, पानीपत का रास्ता कब खुलेगा
मुझे दिल्ली जाना है। पानीपत के रास्ते जाना पड़ेगा। यह भी निश्चित नहीं है कि पानीपत की तरफ का रास्ता कितनी देर खुला रहेगा। बीच रास्ते में भी फंस सकते हैं।

नरेंद्र, निडानी निवासी

रोहतक व गोहाना की तरफ रोका गया है परिचालन
रोहतक व गोहाना की तरफ बसों का परिचालन रोक दिया गया है और बीच रास्ते में फंसी बसों को वापस बुला लिया गया है। दिल्ली रात्रि स्टे करने वाली दो बसें पानीपत के रास्ते दिल्ली भेजी गई हैं।
सरूप सिंह, डीई, रोडवेज
जींद डिपो।
बॉक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed