{"_id":"a68ccec221a690594c6e06b80c78a1bd","slug":"jat-reservation-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण की आग में जुलाना को सवा करोड़ की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण की आग में जुलाना को सवा करोड़ की चपत
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जाट आरक्षण की आग में उपद्रवियों द्वारा मचाए गए उत्पात में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को एडीसी आमना तसलीन के नेतृत्व में एसडीएम योगेश मेहता, जुलाना के तहसीलदार दलीप सिंह खर्ब, मार्केट कमेटी सचिव सविता सैनी, पीडब्ल्यूडी एसडीओ जगमाल सिंह व जेई कृष्ण कुमार की टीम ने रेलवे स्टेशन, डाकखाना, मार्केट कमेटी, फायर ब्रिगेड कार्यालय, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में हुए नुकसान का आंकलन किया। अधिकारियों के अनुसार जुलाना में सवा करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
सबसे ज्यादा नुकसान उपद्रवियों ने जुलाना मार्केट कमेटी में किया है। इसमें नई फायर बिग्रेड की गाड़ी सहित 55 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जुलाना थाना में खड़ी रोडवेज की बस जलाने में रोडवेज का नुकसान 27 लाख रुपये का हुआ है। इसमें रोडवेज की तीन बस जल गई थी। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में 15 लाख 45 हजार रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया है। जुलाना डाकघर में तोड़फोड़ में सवा लाख का नुकसान हुआ है। पंजाबी धर्मशाला में अढ़ाई लाख रुपये का आंकलन किया गया है।
विज्ञापन
गतौली पुलिस चौकी में चार लाख 32 हजार रुपये का सामान जलकर राख हुआ है इसमें कार व मोटरसाइकिल भी जली थी। सिंचाई विभाग कार्यालय में 25 हजार रुपये का नुकसान तोड़फोड़ में हुआ है। तहसील कार्यालय में 15 हजार रुपये की कीमत के शीशे तोड़े गए हैं। जैजैवंति रेलवे स्टेशन पर साढ़े 8 लाख, किलाजफरगढ़ में 20 हजार व जुलाना रेलवे स्टेशन पर लाखों रुपये का नुकसान आरक्षण की आग की भेंट में चढ़ा है।
विज्ञापन
निजी संपत्ति को भी लगा 10 लाख का नुकसान
जाट आरक्षण की आग में सरकारी संपत्ति के अलावा गैर-सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया है। इसमें लोगों को करीब 10 लाख 18 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पंजाबी धर्मशाला में तोड़फोड़ के बाद एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया था। पशु अस्पताल के पास खड़ी कार भी जला दी गई थी। एसबीआई बैंक के सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए थे। मंडी में दो एसी, जनरेटर व धर्मकांटा भी तोड़ा गया था। दुकानों के बाहर लगे 45 बिजली मीटर भी उपद्रवियों द्वारा तोड़े गए हैं।
अधिकारियों को भेजा आंकलन
एडीसी के नेतृत्व में जुलाना में टीम पहुंची थी और जहां पर उपद्रवियों ने नुकसान किया था उन स्थलों का जायजा लिया गया है। नुकसान का एस्टीमेट भी बनाया गया है। एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।
दलीप सिंह खर्ब, तहसीलदार जुलाना।