फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jat reservation, agitation, continued for the second day, protest, jind news

जाट आरक्षण आंदोलन के तहत दूसरे दिन भी जारी रहा जाटों का धरना

Mon, 30 Jan 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Mon, 30 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jat reservation, agitation, continued for the second day, protest, jind news
धरने पर नारेबाजी करते लोग। - फोटो : jind
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर रविवार को शुरू किया गया धरना ईक्कस गांव में दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह नौ बजे से शुरू हो कर धरना प्रशासन की शर्तों के अनुसार शाम चार बजे तक चला। इसके बाद कुछ लोग यहां सामान की रखवाली के लिए रहे। एक ओर, जाट नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, वहीं प्रशासन भी अलर्ट रहा। टेनरी मोड़ पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

दूसरे दिन धरने पर युवाओं की संख्या कम रही। दर्जन भर महिलाओं ने भी शिरकत की। गौरतलब है कि आंदोलन में शामिल होने पर मुकदमा दर्ज हुआ तो ऐसे लोगों को नौकरी से अयोग्य करने की सरकार ने बात कही है। हालांकि धरने पर दर्जनों युवक पहुंचे, लेकिन इनमें से अधिकतर समिति के वालंटियर शामिल रहे।
विज्ञापन


रागिनियों से बताई किसानों की दुर्दशा
धरने के दौरान लोगों का मनोरंजन करने के लिए छात्तर गांव निवासी ईश्वर सिंह लोक गायक की पार्टी विशेषतौर पर पहुंची। यहां ईश्वर सिंह ने अपनी रागिनियों के माध्यम से देश की राजनीति में फैले भ्रष्टाचार और किसानों की हालत पर कटाक्ष किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैनात रहे सुरक्षाकर्मी
धरना स्थल पर पुलिसकर्मी और सुरक्षा एजेंसियों के लोग सादी वर्दी में तैनात रहे। वहीं, टेनरी मोड़ पर अर्धसैनिक बालों को तैनात किया गया। यहां एएसपी लोकेंद्र सिंह ने सुरक्षा का जायजा लिया।

रात को धरने का नहीं कार्यक्रम
अभी तक रात को धरने का कोई कार्यक्रम नहीं है। हर रोज धरने के बाद शाम को अगले दिन की रूपरेखा के लिए मीटिंग की जाती है। सरकार की ओर से बातचीत को कोई निमंत्रण नहीं आया है। समिति करीब 2200 युवाओं पर बने केस वापसी, आंदोलन में मारे गए लोगों के परिवार को नौकरी, घायल हुए लोगों को मुआवजा व जाट आरक्षण को नौवीं अनुसूचित में डालकर इसे पक्का करने की मांग कर रही है। जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।

वीरभान ढुल, जिलाध्यक्ष जाट आरक्षण संघर्ष समिति

प्रशासन हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। टेनरी मोड़ पर 250 से अधिक सुरक्षाकर्मी, वाटर कैनन व अन्य इंतजाम के साथ हैं। किसी को भी कानून तोड़ने की अनुमति नहीं है। ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
लोकेंद्र सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed