फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jat agitation, abhay chutala,support

आप बाहर टिके रहना, मैं विधानसभा नहीं चलने दूंगा: चौटाला

Thu, 16 Jun 2016 12:43 AM IST
jind
jind Updated Thu, 16 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
jat agitation, abhay chutala,support
धरने को संबोधित करते अभय चौटाला। - फोटो : bureau
जाट आरक्षण सहित छह मांगों को लेकर खटकड़ गांव में धरना दे रही अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति को समर्थन देने के लिए इनेलो नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला बुधवार को पहुंचे। इस दौरान चौटाला ने दिखा दिया कि जाट आरक्षण के मुद्दे पर इनेलो के तेवर काफी तल्ख हैं। चौटाला ने धरने पर बैठे लोगों से आह्वान किया वे धरने पर अधिक से अधिक भीड़ जुटाएं और वे विधानसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे। चौटाला ने कहा कि जब तक सरकार जाटों को आरक्षण नहीं देगी, वे विधानसभा को नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन

धरने पर पहुंचे अभय चौटाला ने भाजपा और आरएसएस पर भड़ास निकाली। चौटाला ने कहा कि सरकार गठन के बाद पहली ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा में गुजरात मॉडल लागू करने की बात कही थी। यही हुआ, गुजरात में हिंदू-मुस्लमान को लड़वाया गया, और यहां जातीय समरसता को समाप्त करवा दिया गया।
विज्ञापन


रोहतक में हिंसा के लिए ग्रोवर जिम्मेदार
 चौटाला ने कहा कि फरवरी माह में हुए आंदोलन को शांतिप्रिय ढंग से चलता देख भाजपा के लोग हजम नहीं कर पाए। चौटाला ने नाम लेते हुए कहा कि रोहतक के विधायक मनीष ग्रोवर के घर पर आरएसएस के नेताओं की बैठक हुई और यहां लूटपाट और आगजनी की छूट दी गई। इसके बाद ही लोगों ने रोहतक के बाद भिवानी में आगजनी की और प्रदेश के कई जिलों में हिंसा हुई। चौटाला ने कहा कि यहां जातीय जहर फैलाने के लिए चौधरी छोटूराम और राव तुलाराम की प्रतिमाओं तक को गिरवाया गया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री रामपाल माजरा, जुलाना से विधायक परमेंद्र ढुल और जिलाध्यक्ष कलीराम पटवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खापों को दी नसीहत
धरने पर पहुंचे अभय चौटाला ने खाप नेताओं द्वारा आंदोलन का समर्थन नहीं करने पर कहा कि उन्हें खाप की चौधर जाटों के बच्चे ही देते हैं। यदि जाटों के बच्चे ही उनका समर्थन करना बंद कर देंगे तो प्रधानी धरी की धरी रह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed