{"_id":"6a6f8e9937434aa0b3095976","slug":"janata-sarkar-morcha-decided-to-form-a-political-wing-jind-news-c-199-1-sroh1009-157776-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जनता सरकार मोर्चा ने राजनीतिक विंग बनाने का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जनता सरकार मोर्चा ने राजनीतिक विंग बनाने का लिया निर्णय
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
02जेएनडी14: जनता सरकार मोर्चा की बैठक में मौजूद संगठन के सदस्य। स्रोत : संगठन
Link Copied
जींद। स्मार्ट किड्स पब्लिक स्कूल, सेक्टर-11 में रविवार को जनता सरकार मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के संयोजक सुशील नरवाल ने की। इस दौरान संगठन ने भविष्य में राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए अपना राजनीतिक विंग बनाने का निर्णय लिया। बैठक में चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के लिए एक ऑनलाइन राजनीतिक बैंक शुरू करने की भी घोषणा की गई। मोर्चा के अनुसार यह बैंक पोर्टल के माध्यम से संचालित होगा। इसमें चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले लोगों को अपना खाता खुलवाना होगा। संगठन का कहना है कि इस पोर्टल पर संबंधित व्यक्ति द्वारा किए गए जनहित के कार्यों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। यदि कोई व्यक्ति समाजहित में कार्य करेगा तो उसके अंक बढ़ाए जाएंगे, जबकि संगठन के अनुसार अनुचित कार्य करने पर अंक कम किए जाएंगे। मोर्चा का दावा है कि भविष्य में सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य और विधायक जैसे चुनावों में उम्मीदवारों के चयन में इसी अंक प्रणाली को आधार बनाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व खेड़ा खाप प्रधान सतबीर बरसोला, किसान नेता विकास सीसर, अक्षय नारवाल, रवींद्र , रणबीर, नरेंद्र बूरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।