फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jam on Jind-Chandigarh road

किसानों ने जींद-चंडीगढ़ मार्ग किया जाम

Mon, 14 Dec 2015 11:54 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Mon, 14 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
jam on Jind-Chandigarh road
 
विज्ञापन

 नगूरां गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के पास चार दिन पहले टूटे बिजली के तार को नहीं जोड़ने पर किसानों ने सोमवार को जींद-चंडीगढ़ मार्ग जाम कर दिया। करीब आधा घंटे लगे जाम के बाद बिजली निगम के अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया।

इससे सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।
जाम लगने की सूचना मिलते ही नगूरां बिजली निगम सब डिवीजन के एसडीओ संजय कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीओ ने किसानों की बिजली समस्या का तुरंत समाधान कराने के आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन


जाम लगा रहे किसानों ने कहा कि शुक्रवार को पेड़ गिरने से खेतों की बिजली लाइन व पोल टूट गए थे। इसको बिजली निगम ने नहीं जोड़ा है। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल में पानी लगा रहे हैं। इससे किसान परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि किसान निगम कार्यालय के कर्मचारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। एसडीओ द्वारा किसानों की बिजली समस्या का तुरंत समाधान कराने के आधे घंटे बाद किसान जाम खोलने पर सहमत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed