{"_id":"5755c9314f1c1b181d9c59f1","slug":"jail-women-learnig-making-candle-jind-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बंदी सीखेंगी मोमबत्ती बनाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बंदी सीखेंगी मोमबत्ती बनाना
jind
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
महिला बंदी सीखेंगी मोमबत्ती बनाना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला जेल में सोमवार को जिला जेल अधीक्षक डॉ. हरीश कुमार और उपाधीक्षक सेवा सिंह की देखरेख में मोमबत्ती बनाने का कोर्स की शुरुआत की गई। इसमें महिलाओं को मोमबत्ती बनाने की ट्रेनिंग के लिए महिला ट्रेनर अंजना मित्तल को नियुक्त किया गया है। वह अपनी सेवाएं सप्ताह में दो दिन नि:शुल्क प्रदान करेंगी।
इस अवसर पर अंजना मित्तल के साथ दीनदयाल मित्तल और प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की प्रोफेसर हिमांशु गर्ग भी मौजूद थे।
जेल अधीक्षक डॉ. हरीश कुमार ने महिला बंदियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महिलाएं जेल में रहकर इस कार्य को ध्यान से सीखें, ताकि बाहर जाकर अपना व्यवसाय चला सकें और घर की आमदनी बढ़ा सकें। इस दौरान जिला जेल में पर्यावरण दिवस के मौके पर बागवानी संस्था के सौजन्य से कवि बालमुकंद भोला ने नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक प्रदीप, सुभाष ढिगाना, राजेश वशिष्ठ, सोनी और अशोक के साथ 21 पौधे लगाए।
विज्ञापन