फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jail accused dies due to deteriorating health

जेल में बंद चोरी के आरोपी की तबीयत बिगड़ने से मौत

Thu, 26 Dec 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jail accused dies due to deteriorating health
पांच दिन पहले चोरी के आरोप में जिला जेल में बंद टोहाना निवासी अजयपाल की मंगलवार देर रात तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सितंबर 2017 में 15910 अवध-असम एक्सप्रेस में सूरतगढ़ से लखनऊ जा रही महिला यात्री का बैग चोरी करने के आरोपी टोहाना निवासी अजयपाल को 20 दिसंबर को जीआरपी ने गिरफ्तार जिला जेल में भेजा था। मंगलवार देर शाम जेल में अजयपाल की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का शहर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गंगानगर स्थित विजय नगर निवासी रघुपाल ने जीआरपी जींद को दी शिकायत में कहा कि 18 सितंबर 2017 को 15910 अवध-असम एक्सप्रेस में उसकी पत्नी नीलम तथा भाई ओमपाल सिंह सूरतगढ़ से लखनऊ जाने के लिए सवार हुए थे। उसके पास सुबह भाई का फ ोन आया कि एक बैग चोरी हो गया है। उसकी पत्नी नीलम ने कहा कि रात एक बजे के करीब डबवाली स्टेशन के पास उसे नींद आ गई थी और जब उसकी नींद खुली तो जींद स्टेशन आ चुका थी। उसने बैग चैक किया तो बैग नहीं मिला। बैग में एक लेडिज पर्स, दस्तावेज, घड़ी तथा मोबाइल, कपड़े, मंगल सूत्र और 9600 रुपये की नकदी थी। पुलिस ने बैग के चोरी होने पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने चोरी के आरोप में टोहाना निवासी अजयपाल को 20 दिसबंर को गिरफ्तार कर जींद जेल में भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed