फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jai Shri Ram was written by lighting 3100 lamps.

Jind News: 3100 दीपक जलाकर लिखा जय श्रीराम

Tue, 23 Jan 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 23 Jan 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Jai Shri Ram was written by lighting 3100 lamps.
संवाद न्यूज एजेंसी सफीदों। अयोध्या में हुए श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा की खुमारी ऐतिहासिक नगरी सफीदों में भी देखने को मिली। यहां के लोगों ने अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। उसी कड़ी में एक अनूठा कार्यक्रम नगर के दादा खेड़ा स्थित शिव मंदिर में लोगों ने करके दिखाया। रात में यहां के लोगों ने प्रवीन हिंदू की अगुवाई में मंदिर प्रांगण में 3100 दीपक प्रज्ज्वलित करके जय श्रीराम लिखा। जैसे ही यह 3100 दीपक एक साथ जगे वैसे ही सारा वातावरण प्रकाश से नहा गया और उसमें जय श्री राम की आकृति उभरी। इस मौके पर लोगों में विशेष खुशी देखने को मिली और लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे सेे वातावरण को गुंजायमान कर दिया। प्रवीन हिंदू ने बताया कि दोपहर को मंदिर प्रांगण में श्री रामलला भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशी में हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया था और रात में दीप प्रज्ज्वलित करके जय श्रीराम लिखा गया। उन्होंने कहा कि पूरे देश के लिए यह ऐतिहासिक अवसर है जो श्रीराम लला टैंट से निकलकर भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। इस मौके पर पंडित रवि त्रिपाठी, विजय सेन, मुकुल हिंदू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed