फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jai Sangwan selected in ISRO's Young Scientist Program

इसरो के युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम में जय सांगवान चयनित

Fri, 22 Apr 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jai Sangwan selected in ISRO's Young Scientist Program
जींद। विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान और एप्लीकेशन का ज्ञान बढ़ाने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम ‘युविका’ की शुरूआत की है। इसमें जींद के किनाना गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थी जय सांगवान का चयन हुआ है। वे अब 16 से 28 मई तक आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन

युविका के लिए चयन सूची 20 अप्रैल को जारी की गई है। जय सांगवान का चयन होने पर प्राचार्य सुनीता सैनी ने विद्यार्थी को शुभकामनाएं देते हुए दूसरे विद्यार्थियों को भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया है। कार्यक्रम में देशभर से 150 छात्रों का चयन किया गया है, जिन्हें अब अंतरिक्ष की कार्यशैली की जानकारी दी जाएगी। जिला विज्ञान विशेषज्ञ रणधीर लोहान ने कहा कि सरकारी स्कूल के विद्यार्थी भी लगातार मेहनत कर ग्रामीण क्षेत्र के साथ जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, उन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत है। विद्यार्थी जय का प्रतियोगिता में चयन होना साबित करता है कि राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया के दौरान कुछ मापदंड तय किए गए थे, जिन पर विद्यार्थी जय सांगवान खरा उतरा है।
विज्ञापन

बाक्स
चयन प्रक्रिया के लिए यह तय किए गए थे यह मापदंड
इसमें आठवीं कक्षा के परीक्षा में प्राप्त अंक, पिछले तीन वर्षों में विज्ञान मेले, पिछले तीन वर्षों में ओलंपियाड विज्ञान प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जिसमें 1 से 3 रैंक प्राप्त किया हो, सरकार द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता जिसमें एक से तीन तक स्थान हासिल किया हो, पिछले तीन वर्षों में स्काउट और गाइड, एनसीसी, एनएसएस के सदस्य हों। ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में प्रदर्शन किया हो। इसमें सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ज्यादा महत्व दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed