{"_id":"674e00dbbdde64bed70eacf3","slug":"jagjit-singh-dallewal-s-hunger-strike-today-a-group-of-farmers-from-haryana-will-reach-khanauri-border-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"डल्लेवाल का अनशन जारी: आज खनौरी बॉर्डर पर पहुंचेगा हरियाणा के किसानों का जत्था, आंदोलन को देगा मजबूती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डल्लेवाल का अनशन जारी: आज खनौरी बॉर्डर पर पहुंचेगा हरियाणा के किसानों का जत्था, आंदोलन को देगा मजबूती
Tue, 03 Dec 2024 12:37 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नरवाना (जींद)।
अमर उजाला नेटवर्क, नरवाना (जींद)।
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:37 AM IST
सार
डल्लेवाल ने कहा कि 3 दिसंबर को हरियाणा के किसानों का एक बड़ा जत्था खनौरी बॉर्डर पर पहुंचेगा और आंदोलन को मजबूती देगा। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए डॉक्टरों ने बताया कि सोमवार को उनका ब्लड प्रेशर 146/96, शुगर 74, तापमान 96 एवं पल्स 94 है।
विज्ञापन
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 7वें दिन भी जारी रहा (फाइल फोटो))
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खनौरी बॉर्डर पर सोमवार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 7वें दिन भी जारी रहा। डल्लेवाल ने कहा कि 3 दिसंबर को हरियाणा के किसानों का एक बड़ा जत्था खनौरी बॉर्डर पर पहुंचेगा और आंदोलन को मजबूती देगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक कार्यक्रम में कहा कि जब किसान परेशान है तो हमें नींद कैसे आती है। किसानों की खुशहाली के बिना 2047 तक भारत को विकसित बनाने का सपना अधूरा रहेगा। किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होना चाहिए। उपराष्ट्रपति के दरवाजे किसानों के लिए 24 घंटे खुले हैं।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति के इस बयान पर डल्लेवाल ने कहा कि उपराष्ट्रपति के इन विचारों का वह सम्मान करते हैं, लेकिन यदि वह किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं तो उन्हें सरकार को आदेश देने चाहिए कि सरकार की तरफ से किसानों से किए गए वादों को जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि 2011 में गुजरात के मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए नरेंद्र मोदी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर कहा था कि किसानों के लिए एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए, लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने अब तक अपना वादा नहीं पूरा किया है।
विज्ञापन
डल्लेवाल ने कहा कि 2018 में आंदोलन के बाद तत्कालीन कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने उन्हें लिखित में दिया था कि वह दो महीने के अंदर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करेंगे और सीटू प्लस 50 प्रतिशत फॉर्मूले के अनुसार किसानों को एमएसपी दिया जाएगा, लेकिन छह साल बीत जाने के बावजूद उनका वादा अधूरा है। हरियाणा के किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ के दादा के निधन पर बॉर्डर के स्टेज पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए डॉक्टरों ने बताया कि सोमवार को उनका ब्लड प्रेशर 146/96, शुगर 74, तापमान 96 एवं पल्स 94 है।