फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jagdeep Singh Lather becomes State Head of Haryana Roadways Joint Employees

Jind News: जगदीप सिंह लाठर बने हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी के राज्य प्रधान

Mon, 24 Feb 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 24 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jagdeep Singh Lather becomes State Head of Haryana Roadways Joint Employees
23जेएनडी43-राज्य स्तरीय बैठक में भाग लेते हुए  हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारी
जींद। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ 0644 स्टेट कमेटी की केंद्रीय कर्मशाला हिसार में राज्य स्तरीय बैठक आजाद सिंह गिल की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सुभाष ढिल्लों और संदीप रंगा ने किया। इसमें सर्वसम्मति ने राज्य स्तरीय कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। राज्य प्रधान की भूमिका के तौर पर जगदीप सिंह लाठर को कमान सौंपी गई। राज्य महासचिव के पद पर चमन लाल स्वामी, राज्य कैशियर संदीप सिंघवा, राज्य सचिव दर्शन जांगड़ा और उप महासचिव जोगिंद्र सिंह पंघाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। राज्य प्रधान जगदीप सिंह लाठर और महासचिव चमन लाल स्वामी ने कहा कि किसी भी कर्मचारी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा और कर्मचारियों की मांगों को लेकर संघर्ष किया जाएगा। संगठन को हर डिपो में मजबूत करेंगे और सरकार द्वारा कर्मचारियों पर किए गए शोषण के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की जाएगी। इस मौके पर राज्य वरिष्ठ उपप्रधान कुलदीप पाबड़ा, मुख्य संगठन सचिव सुधीर सिंह अहलावत, राज्य उपप्रधान सोनू मोर, सुभाष किरमारा, सज्जन कंडेला, अनिल गौतम, सुरेश मलिक, संदीप घिराय, जयवीर किरमारा, धर्मपाल टोहाना, सोमवीर, विक्रांत, राजेश और रमेश स्वामी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed