फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jaat quota

पंजाबियों ने कभी नहीं मांगा आरक्षण

Sat, 26 Sep 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Sat, 26 Sep 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन

सोनीपत से सांसद रमेश चंद्र कौशिक ने मुख्यमंत्री खट्टर को रिफ्यूजी कहे जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों का देश की समृद्धि व विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शुक्रवार को शहर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए उन्होंने यह बात कही।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि पाकिस्तान से उजड़कर पंजाबी भारत में आए और अपने बलबूते पर यहां स्थापित हुए। पंजाबियों ने कभी आरक्षण की मांग नहीं की। जाट आरक्षण पर सांसद ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। इसलिए इस विषय में चर्चा सही नहीं है। अपना हक मांगना सभी का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जाट, बनिया, पंजाबी, ब्राह्मण, सैनी व अन्य सभी समुदायों में गरीब भी हैं और अमीर भी। आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए, जिससे हर वर्ग का उत्थान हो।
विज्ञापन


रोहतक से जुलाना पहुंचा रेलवे लाइन विद्युतीकरण का काम
सांसद ने कहा कि रोहतक से बठिंडा तक रेलवे लाइन पर विद्युतीकरण का तेजी से कार्य चल रहा है। अभी तक रोहतक से जुलाना तक विद्युतीकरण का कार्य पहुंच चुका है। इस पर करीब छह सौ करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। यह कार्य पूरा होने से रेल यात्रा के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र में भी अवसर बढे़ंगे। उन्होंने कहा कि जींद रेलवे जंक्शन पर बैठने से लेकर अन्य सभी प्रकार की यात्रियों को सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। जल्द ही रेलवे डीआरएम व जीएम से मिलकर इस विषय में बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed