Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ITI students, troubled by a shortage of buses, staged a protest at the bus stand.

Jind News: बसों की कमी से परेशान आईटीआई विद्यार्थियों ने बस स्टैंड पर किया प्रदर्शन

Thu, 05 Nov 2026 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
ITI students, troubled by a shortage of buses, staged a protest at the bus stand.
फोटो 04जेएनडी15-आईटीआई विद्या​​र्थियों के हंगामे की सूचना के बाद बस अड्डे पर पहुंची पुलिस। संवा
जींद। रोडवेज बसों की कमी और पटियाला चौक पर बसों के नहीं रुकने से परेशान आईटीआई के विद्यार्थियों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। वे सुबह करीब नौ बजे बस स्टैंड पहुंचे और परिसर में प्रदर्शन किया। करीब आधे घंटे तक विद्यार्थियों ने अपनी समस्या उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने बसों की पर्याप्त व्यवस्था करने और पटियाला चौक पर बसें रोकने की मांग की। विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विद्यार्थियों को समझाया। इसके बाद उन्हें रोडवेज बस में बैठाकर आईटीआई के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन को देखते हुए गोहाना और सफीदों रोड पर दुकानदारों ने जगह-जगह सेल लगाई हुई हैं। खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारु रखने के लिए हांसी, असंध, नरवाना और बरवाला रूट की बसों का संचालन दिवाली तक शहर के अंदर से बंद कर दिया गया है। करीब दस दिन से परिवहन समिति की बसें भी फ्लाईओवर के रास्ते संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अंदर से बसों का संचालन बंद होने के कारण लघु सचिवालय, पुराना बस स्टैंड, नागरिक अस्पताल, रानी तालाब, एसडी स्कूल, सफीदों गेट, बतख चौक, रुपया चौक और सब्जी मंडी मोड़ से बस पकड़ने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।
आमतौर पर हांसी, हिसार, बरवाला, असंध, करनाल, कैथल और नरवाना रूट की बसें बस स्टैंड से निकलकर गोहाना रोड के रास्ते इन प्रमुख स्थानों से होते हुए पटियाला चौक पहुंचती थीं। इससे यात्रियों को बस पकड़ने के लिए बस स्टैंड तक नहीं जाना पड़ता था और उनका समय व ऑटो का किराया बचता था।
अंबाला कार्यक्रम में भेजीं 100 बसें, जींद डिपो में बचीं 62
बुधवार को बसों की कमी का एक बड़ा कारण अंबाला में हरियाणा दिवस के कार्यक्रम के लिए भेजी गई बसें भी रहीं। जींद डिपो से कार्यक्रम के लिए 100 बसें भेजी गई थीं। इससे डिपो में उपलब्ध बसों की संख्या घट गई। जींद डिपो में कुल 162 रोडवेज बसें हैं। इनमें 37 बसें किलोमीटर स्कीम की हैं। ऐसे में बुधवार को विद्यार्थियों और आम यात्रियों को दूसरे दिनों के मुकाबले कम बसें मिलीं।
अंबाला बस भेजने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने की नारेबाजी
अंबाला में पांच नवंबर को आयोजित कार्यक्रम के लिए जींद से 100 बसें भेजने के निर्णय पर रोडवेज कर्मचारियों ने भी रोष जताया। कुछ कर्मचारी वर्कशॉप परिसर में एकत्रित हुए और नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना था कि सांझा मोर्चा की बैठक चंडीगढ़ में चल रही है। बैठक में लिए जाने वाले निर्णय के बाद ही वे आगे की रणनीति तय करेंगे। शाम को सांझा मोर्चा के निर्णय के बाद कर्मचारी अंबाला के लिए बसें भेजने को तैयार हुए।

वर्जन
अंबाला में कार्यक्रम के लिए जींद से कुछ बसें भेजी गई थीं। इस कारण बुधवार को बसों की संख्या कम रही। बसों की कमी के चलते आईटीआई के विद्यार्थी बस स्टैंड पहुंचे थे। उन्हें समझाकर रोडवेज बस से संस्थान भेज दिया गया। -सुनील पूनिया, बस अड्डा, बस स्टैंड जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article