फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Items removed from near Narwana bus stand

Jind News: नरवाना के बस स्टैंड के पास अतिक्रमण हटाया

Sat, 10 May 2025 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Items removed from near Narwana bus stand
09जेएनडी 35- अतिक्रमण हटाते हुए जेसीबी। संवाद
नरवाना। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने की दिशा में शुक्रवार को एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) और नगर प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान नरवाना बस स्टैंड से सटे दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण हटाकर सड़क को खाली करवाया गया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान बस स्टैंड के पास सड़क किनारे लगाए गए फल, जूस, चाट आदि की रेहड़ियों को हटवाया गया और दुकानदारों को बाहर रखे सामान को अंदर करने के निर्देश दिए गए। सड़क पर बनी इस अव्यवस्था के चलते वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था, साथ ही दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता था।
विज्ञापन

एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से की गई और सभी दुकानदारों व रेहड़ी वालों को पहले ही नगर परिषद और एनएचएआई द्वारा लिखित सूचना दी जा चुकी थी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से बस स्टैंड के सामने अतिक्रमण कर रेहड़ियां लगाई जा रही थीं, जिससे सड़क पर यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए यह प्रक्रिया जरूरी थी और भविष्य में भी व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया गया है। दुकानदारों और रेहड़ी पटरी संचालकों से जनहित में सहयोग की अपील की गई है, ताकि सड़क पर आवागमन आसान और सुरक्षित बना रहे।

कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे अधिकारी इस अभियान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ जितेंद्र चौहान और एनएचएआई टीम प्रभारी सुशील गौड़ की निगरानी में अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed