{"_id":"6b04904ec1601268760a5bdc","slug":"it-is-not-just-speed-road-defects-are-also-claiming-lives-jind-news-c-199-1-sroh1009-164268-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रफ्तार ही नहीं, सड़कों की खामियां भी छीन रहीं जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रफ्तार ही नहीं, सड़कों की खामियां भी छीन रहीं जिंदगी
विज्ञापन
23जेएनडी29:जींद सफीदों रोड पर तलोड़ा गांव के पास मुख्य मार्ग पर टूटी सड़क। संवाद
जींद। सड़क हादसों के लिए अक्सर वाहन चालकों की तेज रफ्तार और लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया जाता है लेकिन जिले में सड़कों की बदहाल स्थिति और निर्माण संबंधी खामियां भी लोगों की जान पर भारी पड़ रही हैं।
कहीं सड़क पर बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं तो कहीं बिना सफेद पट्टी और चेतावनी संकेतकों के बनाए गए स्पीड ब्रेकर अचानक सामने आकर हादसों का कारण बन रहे हैं। अधूरी रोड मार्किंग, खराब इंजीनियरिंग और रिफ्लेक्टिव संकेतकों की कमी के चलते वाहन चालकों को संभलने तक का मौका नहीं मिलता।
आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से सितंबर 2026 तक जिले में 243 सड़क हादसे हुए, जिनमें 133 लोगों की मौत हो गई, जबकि 214 लोग घायल हुए। जींद-सफीदों रोड पर गड्ढों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। फरवरी में इस करीब 15 किलोमीटर लंबे मार्ग पर एक से दो मीटर की दूरी पर गहरे गड्ढे होने की स्थिति सामने आई थी। 17 अक्तूबर को मनोहरपुर गांव के पास स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में रोडवेज बस करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में उतर गई थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
स्पीड ब्रेकर ने ली प्रवीण की जान
तीन नवंबर को छात्तर-घोघड़ियां रोड पर कुचराना कलां के पास हाल ही में बनाए गए स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में छात्तर निवासी 19 वर्षीय प्रवीण की मौत हो गई। ब्रेकर पर पर्याप्त मार्किंग नहीं होने के कारण वह दूर से दिखाई नहीं दिया। स्पीड ब्रेकर बनाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उसके पहले चेतावनी संकेतक और रिफ्लेक्टिव मार्किंग भी जरूरी हैं।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में उठ चुके हैं मुद्दे
जिला सड़क सुरक्षा समिति की 28 अक्तूबर को हुई बैठक में डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने सड़क दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों की पहचान कर सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए थे। बैठक में गड्ढों की मरम्मत, सड़क की दृश्यता सुधारने, सफेद पट्टियां बनाने, रिफ्लेक्टिव मार्किंग, ब्लिंकर और चेतावनी संकेतक लगाने पर जोर दिया गया था। इससे पहले 20 जनवरी की बैठक में भी संबंधित एजेंसियों को पैचवर्क, गड्ढों की मरम्मत, सड़क की लेवलिंग और साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए थे।
वर्जन
सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में सामने आई समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित स्थानों पर सड़क के गड्ढों, लेवलिंग, स्पीड ब्रेकर, रोड मार्किंग और संकेतकों से जुड़ी खामियों को दूर करवाया जाएगा। -आरके नैन, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, जींद
फोटो कैप्शन
23जेएनडी29:जींद सफीदों रोड पर तलोड़ा गांव के पास मुख्य मार्ग पर टूटी सड़क। संवाद
23जेएनडी30:शहर में लघु सचिवालय चौक पर नहीं बने स्पीड ब्रेकर। संवाद
23जेएनडी31: 17 अक्तूबर को गड्डों में अनियंत्रित स्कूटी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गड्डों में उतरी बस। फाइल फोटो