{"_id":"6626dd2c0e1dc04baf066bc6","slug":"it-is-necessary-to-have-name-in-the-list-for-voting-dc-jind-news-c-199-1-jnd1001-116065-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के लिए सूची में नाम होना जरूरी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के लिए सूची में नाम होना जरूरी : डीसी
Tue, 23 Apr 2024 03:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
22जेएनडी05: जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि प्रत्येक मतदाता यह सुनिश्चित कर लें कि उसका नाम मतदाता सूची में शामिल है या नहीं। यदि मतदाता के पास किसी वजह से वोटर कार्ड नहीं है तो वह अन्य वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर वोट कर सकता है।
उन्होंने कहा कि वोट डालने के लिए मतदाता का नाम सूची में होना जरूरी है। यदि उसका नाम मतदाता सूची में है, मगर उसके पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो वह निर्वाचन आयोग के निर्दिष्ट वैकल्पिक पहचान पत्र में से कोई एक दिखाकर वोट कर सकता है। उन्होंने बताया कि वोट डालने के लिए वैकल्पिक दस्तावेजों में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्रीय, राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों या सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों के कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर के जारी फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, श्रम मंत्रालय के जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज और आधार कार्ड को शामिल किया गया है।
चुनाव से जुड़े सभी कार्य ऑनलाइन : एसडीएम
सफीदों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम मनीष कुमार फोगाट ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्य ऑनलाइन कर दिए हैं। चुनाव आयोग ने डिजिटल मतदाता पहचान पत्र या इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड की सुविधा शुरू कर दी है। अगर मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम हो गई है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है तो घर बैठे वोटर हेल्पलाइन एप या फिर चुनाव आयोग की वेबसाइट वोटरसडॉटइसीआईडॉटजीओवीडॉटइन से मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकता है।
विज्ञापन
लोकगीतों से बताया वोट का महत्व
स्वीप अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा के निर्देशानुसार सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की भजन मंडली मतदान करने के प्रति लोगों को प्रेरित कर रही है। इसी कड़ी में विभाग की भजन पार्टी ने सोमवार को लोको काॅलोनी व जुलानी गांव के मतदाताओं को भजन और गीतों के माध्यम से वोट का महत्व बताया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने मत का प्रयोग जरूर करें, ताकि मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक हो।
स्वीप के जिला नोडल अधिकारी एवं एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ के निर्देशानुसार शिक्षण संस्थाओं में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में भजन पार्टी लीडर राजेंद्र सिंह व बलजीत गांव-गांव जाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किए। उन्होंने मतदाताओं को लोकगीत व भजनों के माध्यम से बताया कि लोकतंत्र प्रणाली में जनता सर्वोपरि होती है और एक-एक वोट का बड़ा महत्व होता है, इसलिए सभी मतदाता लोकतंत्र के इस उत्सव में मतदान करके देश के प्रति अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि मतदान करना आपका अधिकार है। चुनाव में मतदान करने का मौका पांच साल के बाद मिलता है।