फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   It is difficult for the widow to feed four girls and elderly parents

चार बच्चियों और बुजुर्ग माता-पिता का पोषण मुश्किल

Sat, 02 Oct 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
It is difficult for the widow to feed four girls and elderly parents
नौकरी की गुहार लगाने पहुंचे मृतक की पत्नी, बच्चियां व मां। संवाद - फोटो : Jind
जुलाना। गांव करसोला निवासी बिजली कर्मी के आश्रित अस्थायी नौकरी की मांग को लेकर बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता से मिले। नरेश की मौत 10 सितंबर को रामकली गांव में बिजली फाल्ट को ठीक करते समय करंट लगने से हुई थी। उसके परिवार में चार लड़कियां और विधवा पत्नी व बुजुर्ग माता-पिता हैं।
विज्ञापन

बच्चियों के पालन पोषण के लिए ग्रामीणों के साथ विधवा मंजूरानी बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता से मिलीं और अस्थायी नौकरी देने की गुहार लगाई। मृतक नरेश की मौत के बाद परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं बचा है। ग्रामीणों की मांग है कि मृतक की पत्नी को कोई ऐसी नौकरी दी जाए, जिससे उनके परिवार का गुजर-बसर हो सके। मृतक नरेश अनुबंध आधार पर बिजली निगम में कार्यरत था। बिजली में आए फॉल्ट को जब वह रामकली गांव में ठीक कर रहा था तो अचानक करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मृतक नरेश की विधवा पत्नी मंजूरानी के कंधों पर अब परिवार का बोझ आ गया है।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता विकास मोहन दहिया ने बताया कि बिजलीकर्मी की मौत के बाद उसकी पत्नी की योग्यतानुसार अस्थायी नौकरी दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी। इसके लिए आश्रित के संबंधित कागजात जुलाना सब डिविजन के माध्यम से डिविजन कार्यालय में भिजवाएं जाएंगे, ताकि मुख्यालय से इसकी स्वीकृति ली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed