{"_id":"58f65fd34f1c1b3874472866","slug":"irregularity-case-after-three-level-investigation-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही सामने लाने को तीन स्तर की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही सामने लाने को तीन स्तर की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Wed, 19 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक अस्पताल के शवगृह में अज्ञात व्यक्ति के शव को कुत्तों द्वारा नोचने के मामले पर जांच के ऊपर जांच बैठाई जा रही है। पहले स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल ऑफिसर के नेतृत्व में जांच बैठाई और उसमें कमेटी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यह कहकर क्लीन चिट दे दी कि शव को पोस्टमार्टम हो चुका था और शव को रेलवे पुलिस के हैंडओवर कर दी गई थी। मामला रेलवे पुलिस के पाले में जाने के बाद रेलवे पुलिस ने भी जांच शुरू की। रेलवे पुलिस थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में नागरिक अस्पताल में पहुंची और शव का निरीक्षण किया। यहां रेलवे पुलिस यह कहते हुए बचती दिखाई दी कि शव के पास कुत्ते पहुंचे ही थे, लेकिन शव को कुत्तों ने नोचा नहीं है। शव को कुत्तों के नोचने के कोई निशान नहीं हैं। मामले की तीसरी व निर्णायक जांच डीसी विनय सिंह ने एडीसी आमना तास्मीन को सौंपी है। सोमवार देर शाम को मामला सामने आने के बाद डीसी विनय सिंह ने घटना स्थल का दौरा किया और इसके बाद इसकी जांच के आदेश दिए। एडीसी आमना तास्मीन ने मंगलवार को मामले की जांच के लिए नागरिक अस्पताल पहुंची। जहां पर स्वास्थ्य विभाग व रेलवे पुलिस के कर्मचारियों से पूरे मामले की जांच की। जिला प्रशासन मामले की जांच के बाद बुधवार को इसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगी। उसके बाद ही फैसला हो पाएगा कि लापरवाही किसी स्तर पर हुई है।
रेलवे पुलिस कर्मी की लगाई गई थी ड्यूटी
सिविल सर्जन डा. संजय दहिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की तरफ से कोई लापरवाही नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर रेलवे पुलिस को सौंप दिया था। इसके बाद रेलवे पुलिस ने एक हेड कांस्टेबल की ड्यूटी शव की पहचान के लिए नागरिक अस्पताल में लगाई हुई थी। इसलिए शव की रखवाली करने का जिम्मा रेलवे पुलिस का था। इसमें उनके द्वारा करवाई गई जांच में स्वास्थ्य विभाग के किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने नहीं आई है।
शव को नहीं हुआ कोई नुकसान
रेलवे थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। नागरिक अस्पताल के शवगृह के दरवाजे को खोलना किसी व्यक्ति की शरारत दिखाई दे रही है। शव को कुत्तों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। दरवाजा खुलने के बाद शव के पास कुत्ता पहुंच गया था, लेकिन शव को नोचा नहीं है।
विज्ञापन
डीसी विनय सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच एडीसी को सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।