फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   IPS officer's dream of stadium excavation sparks uproar in village

Jind News: स्टेडियम का सपना दिखा आईपीएस की खुदाई, गांव में मचा बवाल

Mon, 27 Oct 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 27 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
IPS officer's dream of stadium excavation sparks uproar in village
26जेएनडी23: जनस्वास्थ विभाग द्वारा करवाई जा रही खुदाई के विरोध में धरने पर बैठी महिलाएं। संवा
नरवाना। एलआईसी रोड स्थित श्मशान घाट के बराबर में खाली जगह पर उस समय विवाद हो गया, जब मिनी स्टेडियम की जगह जन स्वास्थ्य विभाग ने यहां इंटरमीडिएट पंपिग स्टेशन यानि आईपीएस बनाने के लिए खुदाई की। मौके पर गांव की महिलाओं ने पहुंचकर इसका विरोध किया। इसके बाद खुदाई को रोकना पड़ा।
विज्ञापन

गांव की महिलाओं के अनुसार, इस जगह पर महाराजा सूरजमल के नाम से मिनी स्टेडियम बनाने के लिए 25 जून को करीब 25 लाख रुपये का टेंडर लगाया था। उन्होंने बताया कि टेंडर दो अगस्त को खुला और एजेंसी को कार्य भी आवंटित कर दिया गया था।
विज्ञापन

इसी बीच जन स्वास्थ्य विभाग ने इस जगह पर बुलडोजक से खुदाई शुरू कर दी। इसमें यहां वर्षा के पानी को एकत्रित और निकालने के लिए टैंक बनाया जा रहा है। इस पर आसपास की महिलाओं और लोगों ने कड़ा विरोध जताया। विरोध के चलते खुदाई कार्य बीच में ही रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दर्जनों महिलाएं मौके पर टेंट लगाकर धरने पर बैठ गईं। महिलाओं में कमला देवी, बाला, राजो और नानी देवी ने बताया कि यह जमीन बच्चों के खेलने और स्टेडियम निर्माण के लिए निर्धारित की गई है। नरवाना का नवदीप स्टेडियम शहर से काफी दूर है और बीच में नेशनल हाईवे होने से बच्चों के लिए वहां जाना जोखिम भरा है।
महिलाओं ने कहा कि कैबिनेट मंत्री की घोषणा के अनुसार यहां महाराजा सूरजमल मिनी स्टेडियम बनना तय है लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग मनमानी कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक स्टेडियम निर्माण शुरू नहीं होता, धरना जारी रहेगा। इस दौरान शेरा, प्रदीप, जसबीर, संजीव, मनदीप व राजो मौजूद रहे।

स्टेडियम के लिए एजेंसी भी अलॉट

वार्ड नंबर 9 के पार्षद बलजीत चोपड़ा ने बताया कि बीते 25 जून को इस जगह पर महाराजा सूरजमल स्टेडियम बनाने को लेकर 25 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया था। जो दो अगस्त को टेंडर खुला था। वही इस स्टेडियम के कार्य को लेकर एजेंसी भी अलॉट हो चुकी है। इस बारे जब जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया।
जन स्वास्थ्य विभाग पर गड़बड़ी के आरोप
पार्षद बलजीत ने कहा की कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी बिहार चुनाव को लेकर दौरे पर है तो इसी बात का फायदा उठाकर पीछे से जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी यह कार्य और गड़बड़ी कर रहे हैं। स्टेडियम को लेकर जो नक्शा बना हुआ है। उसमें भी कहीं जन स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कोई निर्माण नहीं होना।


वर्जन

एलआईसी रोड पर बारिश का पानी इकट्ठा करने के लिए आईपीएस के कार्य को रुकवाने की जानकारी ठेकेदार द्वारा संज्ञान में आई थी। खुदाई का कार्य रुकवा दिया है। यह जगह हमें पहले से मिली हुई है जहां पर बरसाती पानी के लिए आईपीएस बनने के लिए टेंडर भी लगा था जिसके आधार पर यहां खुदाई हुई। इस बारे निगम जांच करेगा उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।–कुलदीप कोहाड़, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग नरवाना

26जेएनडी23:  जनस्वास्थ विभाग द्वारा करवाई जा रही खुदाई के विरोध में धरने पर बैठी महिलाएं।  संवा

26जेएनडी23: जनस्वास्थ विभाग द्वारा करवाई जा रही खुदाई के विरोध में धरने पर बैठी महिलाएं। संवा

26जेएनडी23:  जनस्वास्थ विभाग द्वारा करवाई जा रही खुदाई के विरोध में धरने पर बैठी महिलाएं।  संवा

26जेएनडी23: जनस्वास्थ विभाग द्वारा करवाई जा रही खुदाई के विरोध में धरने पर बैठी महिलाएं। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed