फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Invoices of 20 shopkeepers selling goods at prices higher than MRP

एमआरपी से अधिक दाम पर सामान बेचने वाले 20 दुकानदारों के काटे चालान

Sun, 05 Apr 2020 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Invoices of 20 shopkeepers selling goods at prices higher than MRP
एक किराना की दुकान की जांच करते खाद्यापूर्ति विभाग के अधिकारी। - फोटो : Jind
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अब तक 20 किराना दुकानदारों के चालान किए हैं। यह सभी चालान लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट-2009 तथा विधिक माप विज्ञान के तहत किए गए हैं। इसके तहत कुछ दुकानदार एमआरपी पर सामान नहीं बेचते मिले तो कुछ के कांटे प्रमाणित नहीं मिले। अब सोमवार से शनिवार तक किराना की दुकानें सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक तथा सायं को 3 से 6 बजे तक खुली रहेंगे। इस समय के अतिरिक्त कोई दुकानदार दुकान खोले मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि सभी किराना दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वह जिस वस्तु पर अधिकतम खुदरा मूल्य अंकित हो, वहीं बेचें। अधिकतम खुदरा मूल्य के बिना कोई भी सामान नहीं बेचें। अगर कोई दुकानदार इन नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन दुकानदारों के चालान किए गए हैं, उनमें से तीन किराना की दुकानें चेकिंग के दौरान ऐसी पाई गई, जिन्होंने मापतौल विभाग से अपने कांटों को प्रमाणित नहीं करवाया था। इसके अलावा बाकी का एमआरपी से अधिक मूल्य पर सामान बेचने पर चालान किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी दुकानदार नियमों की अनदेखी न करें। कोरोना वायरस के चलते किराना की दुकानों को खुली रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अनुमति प्रदान की गई है। सभी दुकानदार निर्धारित समयावधि में दुकानों को खुली रखें ताकि आमजन को खाद्य वस्तुएं व अन्य जरूरी सामान की खरीद करने में कोई परेशान न हो। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन तथा व्यापार मंडल एवं किराना एसोसिएशन द्वारा दुकानों को खुली रखने के लिए मिलकर समय निर्धारित कर दिया गया है। सोमवार से शनिवार तक सभी किराना की दुकान सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा सायं को तीन बजे से छह बजे तक ही खुली रहेंगी। रविवार को सभी दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह निर्धारित समय पर आकर ही सामान की खरीददारी करें और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed