{"_id":"60e89e428ebc3e726369dc67","slug":"investigation-started-on-allegations-of-corruption-against-outsourced-agency-of-civil-hospital-jind-news-rtk616904916","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल की आउटसोर्स एजेंसी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल की आउटसोर्स एजेंसी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में आउटसोर्स का ठेका लेने वाली एमजे सोलंकी एजेंसी के खिलाफ पुलिस ने भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को डीएसपी धर्मबीर सिंह अपनी टीम के साथ नागरिक अस्पताल पहुंचे और सिविल सर्जन तथा आउटसोर्स नोडल अधिकारी से बातचीत की। डीएसपी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति एजेंसी के खिलाफ उनको शिकायत दे सकता है।
पिछले काफी दिनों से स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी आउटसोर्स एजेंसी प्रतिनिधियों पर पैसे लेकर नौकरी देने के आरोप लगा रहे थे। सफीदों में इसकी लिखित शिकायत एसएमओ और एसडीएम को सौंपी गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी कुछ लोगों ने एजेंसी प्रतिनिधियों पर 70 हजार रुपये लेकर नौकरी देने के आरोप लगाए थे। वहीं एजेंसी ने अभी तक आउटसोर्स कर्मचारियों की सूची भी जारी नहीं की है। कर्मचारियों का कहना है कि पैसे लेने के लिए ही एजेंसी द्वारा सूची जारी नहीं की जा रही है। आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना है कि पुराने कर्मचारियों को हटाकर नए कर्मचारियों से पैसे लेकर उन्हें नौकरी पर रखा जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने इसकी अब लिखित शिकायत पुलिस को दी थी। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मचारियों को धमकाने और प्रताड़ित करने की शिकायत पर भी सिविल सर्जन ने पुलिस को दी थी। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी ने तीन दिन गेट मीटिंग करके विभाग व एजेंसी के खिलाफ रोष जताया था और हड़ताल करने की भी चेतावनी दी थी। अब सिविल सर्जन ने एजेंसी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की शिकायत पुलिस को दी है।
बॉक्स
शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में जाकर सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह, आउटसोर्स नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम से बातचीत की गई है। एमजे सोलंकी आउटसोर्स एजेंसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इनकी जांच की जा रही है। कोई अन्य कर्मचारी भी यदि एजेंसी के खिलाफ शिकायत देना चाहता है तो पुलिस को दे सकता है। जल्द ही जांच पूरी करके एसएसपी को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
-धर्मबीर सिंह, डीएसपी एवं जांच अधिकारी।