फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Investigation into development works begins; CM Flying Squad examines files and documents.

Jind News: विकास कार्यों की जांच शुरू, सीएम फ्लाइंग ने फाइलें, दस्तावेज खंगाले

Wed, 28 Jan 2026 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Investigation into development works begins; CM Flying Squad examines files and documents.
जांच कर नगर परिषद कार्यालय से निकलती टीम। संवाद।
नरवाना। शहर में हाल ही में कराए गए सात विकास कार्यों को लेकर जांच शुरू हो गई है। बुधवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने नगर परिषद कार्यालय में दबिश दी। टीम ने कार्यालय पहुंचकर संबंधित रिकार्ड की जांच की। बाद में मौके पर जाकर कार्यों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर परिषद की ओर से कराए गए इन कार्यों को लेकर शिकायत मिली थी।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद की ओर से शहर में गलियों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट लगवाने, सड़कों का पैचवर्क सहित अन्य छोटे-छोटे विकास कार्य विभागीय तौर पर पूरे करवाए गए थे ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


हालांकि, शहर के एक व्यक्ति ने इन कार्यों को लेकर शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत के आधार पर ही सीएम फ्लाइंग टीम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। बुधवार सुबह करीब दस बजे सीएम फ्लाइंग की टीम नगर परिषद कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम सदस्यों ने शिकायत में दर्शाए गए सभी विकास कार्यों से संबंधित फाइलें, बिल और दस्तावेज खंगाले। इसके साथ ही टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्यों की गुणवत्ता और स्थिति का भौतिक सत्यापन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed