फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   International-Level Shooting Academy Inaugurated in Narwana

Jind News: नरवाना में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग अकादमी का शुभारंभ

Thu, 04 Jun 2026 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
International-Level Shooting Academy Inaugurated in Narwana
03जेएनडी32: नरवाना में शूटिंग अकादमी के शुभारंभ पर निशानेबाजी का अभ्यास करते हुए ​खिलाड़ी। स्रो
जींद। एसडी पब्लिक स्कूल नरवाना में नवनिर्मित ईगल आई शूटिंग अकादमी का बुधवार को उद्घाटन किया गया। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस अकादमी का शुभारंभ विद्यालय के पूर्व छात्र, भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त एवं पिस्टल शूटिंग खिलाड़ी संदीप दलाल ने किया।
विज्ञापन

अकादमी के शुरू होने से अब जिले के उभरते खिलाड़ियों को शूटिंग का उच्च स्तरीय प्रशिक्षण स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा। विद्यालय की प्राचार्या अनिता मलिक ने बताया कि स्कूल प्रशासक एवं एसडीएम नरवाना जगदीश चंद्र की खेलों के प्रति विशेष रुचि के कारण कम समय में इस आधुनिक अकादमी का निर्माण संभव हो पाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सुविधा क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए नए अवसर लेकर आएगी। मुख्य अतिथि संदीप दलाल ने कहा कि शूटिंग केवल एक खेल नहीं, बल्कि एकाग्रता, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का माध्यम भी है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने खिलाड़ियों को अपने अनुभव साझा करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम एवं स्कूल प्रशासक जगदीश चंद्र ने अपने संदेश में कहा कि यह अकादमी न केवल विद्यालय बल्कि पूरे नरवाना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। यहां विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य स्कूलों के बच्चे भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इससे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे, जो जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

अकादमी में प्रशिक्षण की जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके और ऑल इंडिया पिस्टल शूटिंग में स्वर्ण पदक विजेता विजय पाल सिंह संभालेंगे। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीकों के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में विजय पाल सिंह के पिता जगराज सिंह और सादा सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed