{"_id":"6b0b159dd80b32558601b607","slug":"explained-the-importance-of-gurukul-education-to-the-students-jind-news-c-199-1-sroh1006-164534-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विद्यार्थियों को बताया गुरुकुल शिक्षा का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विद्यार्थियों को बताया गुरुकुल शिक्षा का महत्व
विज्ञापन
फोटो 28जेएनडी05-गुलकनी स्थित बलिदान स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि अतिरिक्त निदेशक
जींद। भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृतियों में से एक है। वैदिक ज्ञान परंपरा, गुरुकुल शिक्षा प्रणाली और सनातन संस्कृति ने सदियों से मानव समाज को ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश दिया है।
यह बात सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक मनीष लोहान ने गांव गुलकनी स्थित बलिदान स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में कही। वैदिक गुरुकुल पद्धति एवं सनातन संस्कृति के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बलिदान स्मारक के अध्यक्ष स्वामी दिव्यानंद सरस्वती ने की।
इसमें क्षेत्र के करीब 12 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में नारनौंद के एसडीएम विकास यादव और अतिरिक्त निदेशक मनीष लोहान पहुंचे। मनीष लोहान ने कहा कि वैदिक ज्ञान केवल धार्मिक ग्रंथों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें विज्ञान, गणित, आयुर्वेद, योग, खगोल विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण जैसे विषयों से जुड़ा व्यापक चिंतन शामिल है।
विज्ञापन
स्वामी दिव्यानंद सरस्वती ने कहा कि वैदिक गुरुकुल शिक्षा पद्धति भारतीय संस्कृति और संस्कारों की मजबूत नींव है। विद्यार्थियों को वेदों, प्राचीन परंपराओं और सनातन संस्कृति के महत्व को समझना चाहिए। संवाद